{"_id":"68409e7d97b997705504cece","slug":"2662-lakh-saplings-planted-in-seven-years-about-nine-lakh-dried-up-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137584-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सात साल में लगाए 26.62 लाख पौधे, करीब नौ लाख सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सात साल में लगाए 26.62 लाख पौधे, करीब नौ लाख सूखे
Thu, 05 Jun 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो 26: सोनीपत पुलिस लाइन परिसर में 15 अगस्त 2019 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल पौधरोपण कर
सोनीपत। वन विभाग की ओर से जिले में वन क्षेत्र को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले वित्त वर्ष में 5,23,950 पौधे लगाए गए थे। चालू वित्त वर्ष में 6,18,889 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार पौधरोपण का लक्ष्य पिछली बार से 18 फीसदी ज्यादा है। जिले का वन क्षेत्र 7386.06 हेक्टेयर हैं।
विभाग की तरफ से पौधों की सुरक्षा के लिए हर साल तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं । विभाग के पास इतने संसाधन नहीं हैं कि सभी पौधों के लिए ट्री गार्ड लगाए जा सकें। कई बार पौधे पानी के अभाव में भी सूख जाते हैं।
विभाग की तरफ से 7 साल में 26.62 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें से 35 फीसदी पौधे नष्ट हो चुके है। हर साल करीब आठ लाख पौधे तैयार किए जाते हैं, लेकिन अनदेखी के अभाव में इनकी संख्या कम होती चली जाती है। वन विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़े 15 नर्सरी में तैयार होने वाले पौधों के आधार पर जारी होते हैं।
विज्ञापन
मगर जमीनी हकीकत यह है कि तमाम पौधे लग नहीं पाते। विभाग हर साल पौधरोपण का लक्ष्य तय करता है। बारिश के मौसम में विभिन्न गांवों, सड़कों के किनारे, खेतों व अन्य खाली जगहों पर पौधे लगाए जाते हैं। इसके बाद पंचायतों, स्कूलों व विभिन्न विभागों, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रही संस्थाओं के साथ मिलकर पौधरोपण करता है।
मियावाकी स्कीम के तहत पहली बार लगाए पौधे
जापानी वनस्पति शास्त्री एवं पादप पारिस्थितिकी विशेषज्ञ प्रो. अकीरा मियावाकी की ओर से वन विकसित करने के लिए तकनीक मियावाकी तैयार की गई थी। सिटी फॉरेस्ट, मुरथल में 23 जुलाई 2024 को वन महोत्सव पर मियावाकी स्कीम के तहत पहली बार पौधे लगाए गए थे। उस दौरान 2.5 एकड़ में घना वन विकसित करने के लिए 10 हजार पौधे लगाए गए थे।
पांच साल में वन विभाग ने लगाए पौधे
2020-- -- - 2,17,370
2021-- -- - 1,98,275
2022-- -- - 3,52,639
2023-- -- - 5,11,250
2024-- -- - 5,23,950
2025-- -- - 6,18,889 (लक्ष्य)
वर्जन
विभाग की ओर से हर साल पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। इस बार पौधरोपण पिछले बार के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा किया जाएगा। निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयास जारी है। इसको लेकर सामाजिक संगठन, स्कूल, पर्यावरण मित्र व अन्य लोगों का सहयोग लिया जाएगा। -रेनूबाला शर्मा, उप वन संरक्षक अधिकारी, वन विभाग।
विज्ञापन
विभाग की तरफ से पौधों की सुरक्षा के लिए हर साल तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं । विभाग के पास इतने संसाधन नहीं हैं कि सभी पौधों के लिए ट्री गार्ड लगाए जा सकें। कई बार पौधे पानी के अभाव में भी सूख जाते हैं।
विज्ञापन
विभाग की तरफ से 7 साल में 26.62 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें से 35 फीसदी पौधे नष्ट हो चुके है। हर साल करीब आठ लाख पौधे तैयार किए जाते हैं, लेकिन अनदेखी के अभाव में इनकी संख्या कम होती चली जाती है। वन विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़े 15 नर्सरी में तैयार होने वाले पौधों के आधार पर जारी होते हैं।
विज्ञापन
मगर जमीनी हकीकत यह है कि तमाम पौधे लग नहीं पाते। विभाग हर साल पौधरोपण का लक्ष्य तय करता है। बारिश के मौसम में विभिन्न गांवों, सड़कों के किनारे, खेतों व अन्य खाली जगहों पर पौधे लगाए जाते हैं। इसके बाद पंचायतों, स्कूलों व विभिन्न विभागों, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रही संस्थाओं के साथ मिलकर पौधरोपण करता है।
मियावाकी स्कीम के तहत पहली बार लगाए पौधे
जापानी वनस्पति शास्त्री एवं पादप पारिस्थितिकी विशेषज्ञ प्रो. अकीरा मियावाकी की ओर से वन विकसित करने के लिए तकनीक मियावाकी तैयार की गई थी। सिटी फॉरेस्ट, मुरथल में 23 जुलाई 2024 को वन महोत्सव पर मियावाकी स्कीम के तहत पहली बार पौधे लगाए गए थे। उस दौरान 2.5 एकड़ में घना वन विकसित करने के लिए 10 हजार पौधे लगाए गए थे।
पांच साल में वन विभाग ने लगाए पौधे
2020
2021
2022
2023
2024
2025