फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   26 overloaded vehicles challaned, 12 lakh fined

26 ओवरलोड वाहनों के चालान, 12 लाख किया जुर्माना

Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
26 overloaded vehicles challaned, 12 lakh fined
परिवहन विभाग ने 26 ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसते हुए चालान काटकर 12 लाख रुपये जुर्माना किया है। गोहाना में चार घंटे के अभियान के दौरान चालान काटे गए। कोहरे और स्मॉग में अन्य वाहनों के लिए खतरा बने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रखने का निर्णय लिया गया है। परिवहन विभाग की कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों व मालिकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार से अन्य राज्यों को जाने वाले ज्यादातर वाहन सोनीपत से होकर निकलते हैं। जीटी रोड के साथ ही केजीपी-केएमपी और स्टेट हाईवे से होकर मालवाहक व सवारी वाहन जाते हैं। ज्यादा मुनाफे के लिए यह वाहन ओवरलोड होकर निकलते हैं। परिवहन विभाग के सर्वे के अनुसार 80 से 90 प्रतिशत वाहन नियमों का उल्लंघन करके निकलते हैं। ओवरलोड वाहनों के कारण एक ओर जहां सड़कों को नुकसान होता है, वहीं हादसा होने की आशंका दस गुना ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन

सक्रिय है वाहनों को निकालने वाला गिरोह
ओवरलोड वाहनों को कार्रवाई से बचाने के लिए गिरोह सक्रिय है। गिरोह के गुर्गे हाईवे सहित परिवहन विभाग के कार्यालय के आसपास सक्रिय रहते हैं। यहां से टीम के निकलते ही यह अपने संपर्क के वाहन चालकों को मैसेज कर देते हैं। ऐसे में कार्रवाई से बचने के लिए चालक अपने वाहनों को होटल-ढाबों या सड़कों के किनारों पर खड़ा कर देते हैं। नियमानुसार खड़े वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। गिरोह के सदस्य एक-दूसरे जिले-प्रदेश के गिरोह से जुड़े होते हैं। यह अपने वाहनों के मैसेज लगातार पास करते चले जाते हैं। वहीं टैक्स भुगतान नहीं करने वाले और कागजात लेकर नहीं चलने वाले वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसरों ने खुद के वाहन जीटी रोड पर खड़े कर गोहाना में की कार्रवाई
परिवहन विभाग के अफसरों ने अपने सरकारी वाहन और प्रवर्तन टीम के वाहनों को जीटी रोड पर खड़ा कर दिया। वहीं खुद निजी वाहनों से गोहाना पहुंच गए। ऐसे में गिरोह जीटी रोड पर चेकिंग होने की सूचना देता रहा। वहीं गोहाना में कार्रवाई शुरू कर दी गई। यह रणनीति नहीं अपनाई जाती तो दो-चार वाहन ही पकड़ में आ पाते।

वर्जन
टीम ने विशेष रणनीति बनाकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की है। इस अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा। किसी हालत में मानकों को ताक पर रखकर चलने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमने वाहनों को निकालने वाले गिरोह के कुछ सदस्यों को भी चिह्नित किया है। उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अब रिफ्लेक्टर टेप लगाने के साथ ही जागरूकता का अभियान भी शुरू किया जाएगा।
- मानव मलिक, जिला परिवहन अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed