फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2500 rupees snatched by beating the salesman for getting petrol

पेट्रोल डलवाने के लिए सेल्समैन की पिटाई कर छीने 2500 रुपये

Wed, 09 Mar 2022 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
2500 rupees snatched by beating the salesman for getting petrol
शाहपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर कार सवार लोगों ने सेल्समैन की पिटाई कर 2500 रुपये छीन लिए। इस दौरान सेल्समैन ने डायल 112 पर मामले की शिकायत दी तो हमलावर कार मौके पर छोड़कर फरार हो गए। वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसकी शिकायत पेट्रोल पंप मालिक ने खुबडू झाल चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुगथला निवासी हरिदत्त ने बताया कि सोमवार रात सेल्समैन राहुल पंप को बंद कर रहा था। इस दौरान तीन लोग कार में सवार होकर पेट्रोल डलवाने पहुंचे। सेल्समैन ने पंप की मशीन बंद होने की बात कही तो उनमें से एक व्यक्ति ने कार से उतरकर पंप की मशीन का स्विच तोड़ दिया और सेल्समैन की पिटाई करते कार्यालय में घुसकर 2500 रुपये छीन लिए। इस दौरान दूसरे सेल्समैन ने जब डायल 112 पर काल की तो सभी आरोपी कार को पेट्रोल पंप पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी गांव पुगथला निवासी दिवस, रविंद्र व उनके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed