फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   25 thousand reward announced for arrest of infamous Priyavart soldier

प्रियवर्त फौजी की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित

Sun, 05 Jun 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
25 thousand reward announced for arrest of infamous Priyavart soldier
नोट : पंजाब और दिल्ली के लिए भी महत्वपूर्ण
विज्ञापन

सोनीपत। गांव गढ़ी सिसाना के कुख्यात बदमाश प्रियवर्त पर सोनीपत पुलिस ने हत्या के मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी पर 18 मार्च, 2021 को हुए कृष्ण बरोणा हत्याकांड में इनाम घोषित किया गया है। पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में प्रयुक्त बोलेरो की सीसीटीवी की फुटेज जारी होने बाद प्रियवर्त को इस मामले में संदिग्ध माना जा रहा है। उधर, पंजाब पुलिस के दो अधिकारी अपनी टीमों के साथ सोनीपत में डेरा डाले हुए हैं।
पंजाब में 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मुसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया है। जिसके बाद से सोनीपत से मामले के तार जुड़े होने की चर्चा शुरू हो गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात सदस्य काला जठेड़ी, राजू बसौदी और अक्षय पलड़ा सोनीपत के ही हैं। उसके आधार पर पंजाब पुलिस के साथ ही सोनीपत पुलिस भी अलर्ट हो गई थी। पंजाब पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात में प्रयुक्त हुई बोलेरो गाड़ी फतेहाबाद में देखी गई। बीसला के पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डलवाने के दौरान उससे उतरे दो युवक सोनीपत के बताए जा रहे हैं। इसमें से एक गढ़ी सिसाना का कुख्यात बदमाश प्रियवर्त फौजी और दूसरा अंकित सेरसा बताया गया है।
विज्ञापन

गढ़ी सिसाना का प्रियवर्त कुख्यात बिटटू बरोणा के पिता कृष्ण की हत्या में नामजद रहा है। कृष्ण की उसके घर में घुसकर 18 मार्च, 2021 को हत्या की गई थी। इस मामले में प्रियवर्त करीब सवा साल से फरार चल रहा है। अब सोनीपत पुलिस ने कृष्ण हत्याकांड में उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत में डेरा डाले है पंजाब पुलिस
मूसावाला हत्याकांड के तार सोनीपत से जुड़ने के के बाद पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को प्रियवर्त के गांव गढ़ी सिसाना में दबिश दी थी। उसके बाद से पंजाब पुलिस की दो टीमें सोनीपत में ही डेरा डाले हुए हैं। हालांकि उन्होंने इस घटनाक्रम किसी से बात नहीं की है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।
प्रियवर्त 11 मामलों में रहा है नामजद, 10 में हो चुकी गिरफ्तारी
कुख्यात प्रियवर्त दो हत्याओं समेत 11 मामलों में नामजद रहा है। जिसमें सोनीपत के खरखौदा व बरोदा थाना के हत्या के दो मुकदमे हैं। उसकी 10 मामलों में गिरफ्तारी हो चुकी है और कई में वह बरी हो चुका है। फिलहाल वह कृष्ण हत्याकांड में फरार चल रहा है। वहीं मूसावाला हत्याकांड में चर्चा में आए अंकित सेरसा पर राजस्थान में हत्या की कोशिश के दो मुकदमे दर्ज है। दोनों ही अप्रैल माह के हैं।

वर्जन
प्रियवर्त खरखौदा के गांव बरोणा में हुए कृष्ण हत्याकांड में वांछित है। उसकी गिरफ्तारी पर इस मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।-हिमांशु गर्ग, एसपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed