Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   25% seats remain vacant in colleges, registration date extended till 12

Sonipat News: कॉलेजों में खाली रहीं 25 फीसदीं सीटें, 12 तक बढ़ाई पंजीकरण तिथि

Thu, 02 Jul 2026 08:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 Jul 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
25% seats remain vacant in colleges, registration date extended till 12
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। स्नातक में प्रवेश से के लिए विद्यार्थियों को और एक मौका दिया है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने एक बार फिर से ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ाते हुए 12 जुलाई कर दी है। यह तीसरी बार है जब तिथि बढ़ाई गई है। महाविद्यालयोंं ने एक बार फिर से सीटों को भरने का प्रयास शुरू कर दिया है।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए और अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है उनके लिए यह अंतिम अवसर माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के 23 प्रमुख महाविद्यालयों में इस वर्ष स्नातक कक्षाओं के लिए करीब 13,500 सीटें निर्धारित की गई हैं। दूसरी ओर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इतने विद्यार्थियों के उत्तीर्ण होने के बाद भी अधिकांश महाविद्यालयों में 20 से 25 फीसदी सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत 7 मई से हुई थी। प्रारंभिक चरण में 31 मई तक पंजीकरण की सुविधा दी गई थी। इसके बाद पहली बार समय सीमा बढ़ाकर 15 जून और फिर दूसरी बार 30 जून तक कर दी गई। बावजूद इसके सभी सीटों पर आवेदन नहीं हो सके।
महाविद्यालय प्रबंधन की मांग और विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए अब निदेशालय ने तीसरी बार 12 जुलाई तक पंजीकरण की अनुमति दी है।

विशेष सहायता केंद्र संचालित
विद्यार्थियों की सहायता के लिए महाविद्यालयों में विशेष सहायता केंद्र चलाए जा रहे हैं। यहां पर नोडल अधिकारियों की निगरानी में ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करवाई जा रही है।

वर्जन
विद्यार्थियों से अपील है कि वह अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें। समय रहते अपनी पसंद के महाविद्यालय तथा विषय का चयन सावधानीपूर्वक करते हुए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि आगे किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। -डॉ. सीमा गर्ग, प्राचार्य, हिंदू कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed