{"_id":"69596638aacb598af5071fb5","slug":"25-km-bhalaut-sub-branch-canal-will-be-paved-with-rs-126-crore-sonipat-news-c-197-1-snp1014-147649-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 126 करोड़ से 25 किमी पक्की होगी भालौठ सब ब्रांच नहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 126 करोड़ से 25 किमी पक्की होगी भालौठ सब ब्रांच नहर
Sun, 04 Jan 2026 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
गोहाना नई सब्जी मंडी में अटल कैन्टीन का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा। स्रोत प्
गोहाना। सोनीपत और रोहतक जिले में हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई और लाखों लोगों की पेयजल जरूरत पूरी करने वाली करीब 53 साल पुरानी भालौठ सब ब्रांच नहर का 25 किमी हिस्सा 126 करोड़ रुपये से पक्का किया जाएगा। इससे नहर की क्षमता बढ़ेगी। गोहाना, बरोदा और किलोई क्षेत्र के गांवों को नहरी पानी की बेहतर सुविधा मिलेगी।
गोहाना विधायक एवं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार को सिंचाई विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि भालौठ सब ब्रांच नहर को पांच दशक पहले पक्का किया गया था। इसके बाद लंबे समय से इसका पुनर्निर्माण नहीं हुआ है। इससे नहर की लाइनिंग पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह से पानी का रिसाव होने के कारण नहर अपनी निर्धारित क्षमता के अनुसार पानी का बहाव नहीं संभाल पा रही है।
नाबार्ड की करीब 600 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत भालौठ सब ब्रांच का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। खुबड़ू हेड से मोई हेड तक 25 किलोमीटर लंबी नहर की नई लाइनिंग की जाएगी। इस पर 126 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें से 69 करोड़ 89 लाख रुपये के दो टेंडर नहर की लाइनिंग के लिए लगाए जा चुके हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि इस कार्य के पूरा होने पर 2100 क्यूसेक क्षमता वाली भालौठ सब ब्रांच की क्षमता बढ़कर 2700 क्यूसेक हो जाएगी। यानी लगभग 33 प्रतिशत पानी की क्षमता की बढ़ोतरी होगी। इससे नहर में अधिक पानी का बहाव संभव होगा टेल एरिया तक भी पर्याप्त पानी पहुंचेगा।
इसके अलावा नहर पर बने पुराने और क्षतिग्रस्त पुलों, घाटों और मोघों का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 56 करोड़ रुपये के दो अलग-अलग टेंडर तैयार किए गए हैं। जहां-जहां सड़कें नहर को पार करती हैं वहां नए और चौड़े घाट बनाए जाएंगे। सभी पुराने गेट हटाकर नए गेट लगाए जाएंगे। यह कार्य नहर की लाइनिंग पूरी होने के बाद किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि भालौठ सब ब्रांच के पुनर्निर्माण से गोहाना और बरोदा विधानसभा क्षेत्र के 28 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इनमें तेवड़ी, छोटा बजाना, बड़ा बजाना, कासंडा, कासंडी, दुभेटा, सरगथल, जौली, लाठ, न्यात, ककाना भादरी, दमकन खेड़ी, कटवाल, रिवाड़ा, मोई हुड्डा, बली-ब्राह्मणान, आंवली, गुमाना, गुहणा, फरमाना-माजरा, बिलबिलान, सिकंदरपुर माजरा, रभड़ा, पूठी, रूखी, काहनी और घिलौड़ कलां शामिल हैं।
इन गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। साथ ही गोहाना शहर और आसपास के गांवों में पीने के पानी की उपलब्धता भी बढ़ेगी। पशुओं के तालाबों को भी पर्याप्त पानी मिलेगा। डॉ. अरविंद शर्मा ने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम कौशिक, मंडल अध्यक्ष प्रवीण खुराना, अरुण बड़ौक, कुलदीप कौशिक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-- -- -- -
गोहाना को जिला बनाने का प्रयास जारी : डॉ. अरविंद शर्मा
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि गोहाना को भाजपा सरकार ने संगठनात्मक जिला और पुलिस जिला का दर्जा दिया है। जिला बनाए जाने के लिए आवश्यक मापदंडों में आबादी और गांवों की संख्या पूरी होती है। दो उपमंडल का मापदंड पूरा करने के लिए खरखौदा को जोड़ने का प्रस्ताव था लेकिन वहां से सहमति न मिलने के कारण यह शर्त अधूरी रह गई। उन्होंने कहा कि गोहाना को जिला बनाने के लिए वह पूरी जिम्मेदारी के साथ प्रयासरत हैं और मुख्यमंत्री के समक्ष इस मांग को मजबूती से उठाया गया है।
-- -- -
नए साल पर लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा
डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि नए साल के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाया गया है। दूसरी किस्त में 8 लाख लाडो बहनों को योजना का लाभ दिया गया है। अब 1 लाख 80 हजार रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों, निपुण योजना के पात्रों और कुपोषण से पोषण की श्रेणी में आने वाले बच्चों की माताओं को भी योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विधानसभा चुनाव में किए गए 217 संकल्पों में से 54 संकल्प पूरे कर दिए हैं।
-- -- -- -- --
तीन सड़कों का उद्घाटन, अटल किसान श्रमिक कैंटीन का शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गोहाना विधानसभा क्षेत्र में मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से 2 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से बनी तीन सड़कों का उद्घाटन किया गया। इनमें न्यात से खानपुर कलां, भठगांव से खेड़ी दहिया और लाठ से रभड़ा गांव की संपर्क सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा नई सब्जी मंडी में 37 लाख रुपये की लागत से बनने वाली अटल किसान श्रमिक कैंटीन का शिलान्यास भी किया गया।