फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   245 electric poles broken in the storm, 10 transformers damaged

आंधी में टूटे बिजली के 245 खंभे, 10 ट्रांसफार्मर हुए क्षतिग्रस्त

Tue, 24 May 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
245 electric poles broken in the storm, 10 transformers damaged
सोनीपत। करीब 90 किलोमीटर की रफ्तार से चली तेज हवाओं से जिले में सोमवार को बिजली व्यवस्था चरमरा गई। तड़के चली तेज हवाओं से जिले में विभिन्न स्थानों पर 245 खंभे टूट गए और करीब 10 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे दिन भर बिजली गुल रही। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। हालांकि बिजली कर्मचारियों ने टूटे खंभों को लगाने का काम शुरू कर दिया था। कुछ क्षेत्रों में देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी। वहीं कई ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात तक भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली कर्मचारी लाइन में आए फाल्ट को दूर करने में जुटे हैं। आंधी में खंभे टूटने से बिजली निगम को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार तड़के आंधी के साथ ही बारिश शुरू हो गई। आंधी में अनेक स्थानों पर पेड़ टूटकर बिजली की तारों पर गिरे। जिससे कहीं पर बिजली के तार तो कहीं खंभे टूट गए। जिससे बिजली आपूर्ति चरमरा गई। जिससे लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित रहे। शहरी क्षेत्र में में जहां तीन से पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही वहीं ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर दिन भर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। बिजली निगम के अनुसार जिले में 245 खंभे और 10 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। आंधी से इंसुलेटर व जंपर भी टूट गए। बिजली निगम के कर्मचारी दिन भर बिजली लाइनों में आए फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे। अधिकारियों का कहना है कि रात तक अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी थी। जिन स्थानों बिजली के खंभे अधिक टूटे हुए हैं, वहां कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर पेड़ गिरने से बनी जाम की स्थिति
खरखौदा क्षेत्र में पेड़ टूटकर सड़क पर गिरने से जाम की स्थिति बनी रही। गनीमत रही कि कोई वाहन चालक उस समय वहां से नहीं गुजर रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ की कटाई कर रास्ते से हटवाया। इसके बाद ही यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में टूटे खंभे व ट्रांसफार्मर की स्थिति
9 मीटर खंभे 230
11 मीटर खंभे 15
25 केवीए 07 ट्रांसफार्मर
63 केवीए 01 ट्रांसफार्मर
100 केवीएम 02 ट्रांसफार्मर
कोट
आंधी के चलते 245 खंभे व 10 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इसकी वजह से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। कर्मचारी व अधिकारी दिन भर बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। शाम तक अधिकांश क्षेत्र में व्यवस्था दुरुस्त कर दी थी। जिन क्षेत्रों में खंभे अधिक टूटे हैं, वहां भी जल्द ही बहाल कर दी जाएगी।
-संदीप जैन, एसई, बिजली निगम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed