फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   23 roadways buses reserved, eight ambulances deployed for Yoga Day celebrations and NEET

Sonipat News: योग दिवस समारोह और नीट के लिए 23 रोडवेज बसें रिजर्व, आठ एंबुलेंस लगाईं

Sun, 21 Jun 2026 07:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 21 Jun 2026 07:12 AM IST
विज्ञापन
23 roadways buses reserved, eight ambulances deployed for Yoga Day celebrations and NEET
फोटो: सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सरकार की ओर से रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवव पर जिलास्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है तो दूसरी तरफ राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) का भी आयोजन हो रहा है। दोनों के लिए रोडवेज की 23 बसों को रिजर्व रखा गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर आठ एंबुलेंस भी लगाई गई हैं।
पुलिस लाइन में रविवार को जिलास्तरीय योग दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों से लाने और उनको वापस छोड़ने के लिए रोडवेज की 16 बसाें का इंतजाम किया गया है। ये बसें सुबह पांच बजे स्कूलों में पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन

एनटीए की तरफ से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सोनीपत में नीट देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर का लाभ मिलेगा। नीट को लेकर बस अड्डे से सात रोडवेज बसें संबंधित परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को ले जाने के लिए लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर परीक्षा केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक-एक एंबुलेंस लगाई गई है। प्रत्येक एंबुलेंस में चिकित्सक व अन्य स्टाफ कर्मी शामिल होंगे।
वर्जन
रविवार को होने वाले जिलास्तरीय योग दिवस समारोह और नीट को लेकर बसों की व्यवस्था का कदम उठाया गया है। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज

वर्जन
जिले के आठ केंद्रों पर नीट होगा। हर परीक्षा केंद्र पर नीट अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए एंबुलेंस व चिकित्सा दल को तैनात कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी स्टाफ व चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। -डॉ. अनुराधा जैन, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed