फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2200 teenagers have been vaccinated, the portal is showing 1500

2200 किशोरों को लग चुका टीका, पोर्टल दिखा रहा 1500

Fri, 07 Jan 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
2200 teenagers have been vaccinated, the portal is showing 1500
किशोरों के रजिस्ट्रेशन को लेकर जानकारी देते तकनीकी कर्मचारी, साथ में एसएमओ डॉ. कर्मवीर सिंह। सं? - फोटो : Sonipat
स्वास्थ्य कर्मचारियों को 15 वर्ष से अधिक उम्र के किशोरों का वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करने में परेशानी आ रही है। कर्मचारी जहां अब तक 2200 किशोरों का पंजीकरण कर वैक्सीन लगा चुके हैं, वहीं पोर्टल पर केवल 1500 किशोरों का नाम दिख रहा है। ऐसे में शुक्रवार को सोनीपत से पहुंचे तकनीकी कर्मचारी पुष्पेंद्र ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर समस्या को सुलझाया। चिकित्सा अधिकारियों का कहना है कि 17 वर्ष से अधिक उम्र के 700 किशोरों का 18 प्लस में पोर्टल पर अपने आप पंजीकरण मिला।
विज्ञापन

गोहाना के नागरिक अस्पताल प्रशासन को जिला स्वास्थ्य प्रशासन की तरफ से 15 वर्ष से अधिक उम्र के 6000 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत नागरिक अस्पताल प्रशासन ने अपने अधीनस्थ क्षेत्र में 2200 किशोरों को वैक्सीन लगा दी है। इसके बाद चिकित्सा अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन करने वाले कर्मचारियों को बुलाकर रिकॉर्ड जांचा तो केवल 1500 किशोरों का ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन मिला। कर्मचारियों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के समय यह परेशानी आ रही है। इस पर अधिकारियों ने इसकी जानकारी जिला मुख्यालय को दी। शुक्रवार को मुख्यालय के निर्देशानुसार अस्पताल में तकनीकी कर्मचारी पुष्पेंद्र पहुंचे। उन्होंने रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि 2000 में से 700 किशोर 17 से अधिक उम्र के हैं और उनका पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन 18 प्लस आयु वर्ग में हो गया है। इसको लेकर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को तकनीकी जानकारी भी दी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाकर लगाई वैक्सीन
नागरिक अस्पताल प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को भी स्कूलों में विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई। मौके पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करते हुए विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डॉ. चक्रवर्ती शर्मा के अनुसार गांव मदीना के डीबीएम व पानीपत रोड स्थित होली फैमिली स्कूल में विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान धर्मबीर मलिक, विकास मलिक, पूजा राणा, डॉ. नितिन गोयल, राजेश पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 जनवरी से नागरिक अस्पताल में लगेगी तीसरी डोज
नागरिक अस्पताल में 10 जनवरी से तीसरी डोज लगनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार यह डोज फ्रंटलाइन वर्कर्स और उन लाभार्थियों को लगेगी, जिनको दूसरी डोज लगवाने के 38 सप्ताह या नौ महीने का समय पूरा हो गया है।
अस्पताल में कोरोना के मरीजों के लिए भी 10 बेड आरक्षित
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते अस्पताल प्रशासन ने परिसर में ही मरीजों को दाखिल करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए अस्पताल परिसर में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि यहां मरीजों को ऑक्सीजन से लेकर अन्य चिकित्सा सुविधाएं बेहतर मुहैया कराई जाएंगी।

वर्जन
किशोरों को वैक्सीन लगाने का अभियान जारी है। अस्पताल प्रशासन व पोर्टल के रिकॉर्ड में कुछ तकनीकी कमी आ रही थी। दरअसल, 17 वर्ष से अधिक उम्र के किशोरों के 18 प्लस में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होने से यह समस्या आ रही थी। इसे संबंधित कर्मचारी को बुलाकर दूर करा दिया है। लक्ष्य पूरा करने के लिए अस्पताल प्रशासन नियमित टीकाकरण शिविर लगा रहा है।
- डॉ. कर्मवीर सिंह, एसएमओ, नागरिक अस्पताल गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed