फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पीडब्ल्यूडी के फील्ड कर्मियों ने निकाला जुलूस, सीएम के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के फील्ड कर्मियों ने निकाला जुलूस, सीएम के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

Fri, 05 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के फील्ड कर्मियों ने निकाला जुलूस, सीएम के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर वीरवार को पीडब्ल्यूडी के तीनों शाखों के फील्ड कर्मचारी पब्लिक हेल्थ कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए डीसी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने सीएम के नाम डीसी विनय सिंह को ज्ञापन सौंपा। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के प्रदेश महासचिव शीलक राम मलिक व उपप्रधान जयभगवान दहिया ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को नगर निगम के हवाले ना किया जाए, क्योंकि पब्लिक हेल्थ के पास सक्षम अधिकारी, इंजीनियर व मशीनरी उपलब्ध है। यह सरकारी विभाग हैं, इसकी सेवा शर्तें अलग है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंप ऑपरेटर का पुरजोर शोषण किया जा रहा है। कई माह से उन्हें वेतन नहीं मिला और ना ही उनके बैंक खाते खोले जा रहे। श्रम विभाग के तहत मिलने वाली सुविधाओं से भी उन्हें वंचित रखा जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को लागू नहीं किया गया तो यूनियन की पदाधिकारी 6 व 7 नवंबर को क्रमिक अनशन करेंगे। 15 नवंबर को राज्यव्यापी हड़ताल करेंगे। इस दौरान जिला प्रधान धर्मपाल मलिक, ओमप्रकाश मलिक, संदीप चहल, सियाराम, प्रमोद, सिंह, ओमप्रकाश डबरपुर, देसराज नैन, चतर सिंह, रामनिवास आर्य, बलबीर तोमर, रामकरण शर्मा, राजेश धनखड़, आनंद हुड्डा, मुल्कराज, रवि, ईश्वर दहिया, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed