फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   भाजपा सीएम समेत सभी मंत्रियों ने प्रदेश को लूटा, पूंजीपतियों को छोड़ कांग्रेस सभी की पार्टी : डा. अशोक तंवर

भाजपा सीएम समेत सभी मंत्रियों ने प्रदेश को लूटा, पूंजीपतियों को छोड़ कांग्रेस सभी की पार्टी : डा. अशोक तंवर

Sun, 15 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सीएम समेत सभी मंत्रियों ने प्रदेश को लूटा, पूंजीपतियों को छोड़ कांग्रेस सभी की पार्टी : डा. अशोक तंवर
चार साल में भाजपा ने देश व प्रदेश को तबाह करने का काम किया : डा. अशोक तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, उसी दिन से प्रदेश को सीएम मनोहर लाल समेत सभी मंत्रियों ने लूटने का काम किया है। इसी तरह केंद्र में भाजपा ने चार साल में देश-प्रदेश को तबाह किया है। भाजपा सरकार प्रदेश में गर्मी में लोगों को न समय पर पानी मुहैया करा रही और न ही बिजली उपलब्ध करा रही। जिससे लोगों में रोष है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शनिवार को शहर के गीता भवन पर कार्यकर्ताओं के साथ मटका व ट्यूब फोड़ प्रदर्शन में शामिल हुुए और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।

प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ता शनिवार सुबह पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर के साथ मटके व ट्यूब लेकर शहर में जुलूस निकाला। गीता भवन चौक पर डा. अशोक तंवर ने कार्यकर्ताओं के साथ मटके व ट्यूब फोड़कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। अशोक तंवर ने कहा कि आज प्रदेश में लोगों को बिजली व पानी की किल्लत झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है। चार साल पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता के लिए लुभावने वादे किए थे, उन्होंने जनता के साथ विश्वासघात किया है। आने वाली लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटों और विस चुनाव में 80 सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। पूंजीपतियों को छोड़कर कांग्रेस सभी की पार्टी है। इस दौरान प्रदेश सचिव कंवर सिंह खत्री, प्रो. कुलताज, हिंदू संस्था के प्रधान पवन गुप्ता, सतपाल चौहान, सीमा शर्मा, मोनिका मलिक, डा. सतबीर निर्माण, राजेश कालीरमन, भलेराम जांगड़ा, पवन खरखौदा, अलीशेर पठान, नरेश दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed