{"_id":"5a8487284f1c1b2d068b6ae3","slug":"21518634792-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद रैली को लेकर धारा-144 लागू, आज शराब बिक्री पर रोक रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद रैली को लेकर धारा-144 लागू, आज शराब बिक्री पर रोक रहेगी
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद रैली को लेकर धारा-144 लागू, आज शराब बिक्री पर रोक रहेगी
15 से 23 फरवरी तक लागू रहेगी धारा-144, 18 को जाट मनाएंगे बलिदान दिवस, 23 को दिल्ली घेरेंगे किसान
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जींद में अमित शाह की रैली में शामिल होने के लिए जिलेभर से हजारों युवा बाइक पर सवार होकर रवाना होंगे। इसको लेकर शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट एवं डीसी केएम पांडुरंग ने धारा-144 लागू कर दी है। वहीं वीरवार सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने डीईटीसी (एक्साईज) को विशेष निर्देश दिए है कि आदेशों को लागू कराया जाए।
जिला मजिस्ट्रेट केएम पांडुरंग ने बताया कि 15 फरवरी को जींद में रैली का आयोजन किया जा रहा है। वहीं 18 फरवरी को अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से बलिदान दिवस मनाया जाएगा। इसके अलावा 23 फरवरी को भाकियू के आह्वान पर किसानों की ओर से दिल्ली घेराव किया जाना है। ऐसे में 15 से 23 फरवरी तक धारा-144 के तहत किसी भी व्यक्ति को हथियार साथ लेकर चलने की अनुमति नहीं है। यह आदेश पुलिस अधिकारियों, जवानों, फोर्स पर लागू नहीं होंगे।