{"_id":"5a0f2e384f1c1b87698bc136","slug":"21510944312-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाशपुर में जाने का नहीं रास्ता, सीएम का काफिला रोक लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाशपुर में जाने का नहीं रास्ता, सीएम का काफिला रोक लगाई गुहार
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव की सड़क बनवाने के लिए रोका सीएम का काफिला
अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। गांव कैलाशपुर में जाने के लिए ग्रामीणों को रास्ता नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण मामले को लेकर मंत्री से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं। उसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिससे तंग आकर ग्रामीणों ने सीएम का काफिला रोककर रास्ता दिलाने की मांग की। सीएम ने ग्रामीणों की बात सुनकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
शुक्रवार को सीएम मनोहर लाल मुरथल विवि में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान कैलाशपुर के ग्रामीणों ने सामाजिक न्याय मोर्चा के नेतृत्व में एकत्रित होकर सीएम का काफिला रोक लिया। मोर्चा के प्रदेश सचिव नरेश कश्यप, उपाध्यक्ष राधेश्याम मनीहार, वरिष्ठ नेता महा सिंह ने बताया कि कैलाशपुर गांव को बसे हुए सात दशक बीत चुके हैं। लेकिन गांव में जाने का रास्ता नहीं मिल सका है। ग्रामीणों को निकालने के लिए सेक्टर-16 के पास से निकालना पड़ता है। यहां कच्चा रास्ते पर अक्सर पानी भरा रहता है। जिससे ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वह मंत्री कविता जैन और सांसद रमेश कौशिक से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। ग्रामीणों का ज्ञापन लेते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।