{"_id":"593d46ca4f1c1be1458b457a","slug":"21497188042-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी में 140वीं रैंक पाने वाली किरण भडाना का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी में 140वीं रैंक पाने वाली किरण भडाना का स्वागत
Updated Sun, 11 Jun 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर।
सरकार लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बेहतर योजनाएं बना रही हैं, लेकिन उन योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन नहीं हो रहा। इसके लिए अभिभावकों का सहयोग बेहद जरूरी है। अभिभावकों को शिक्षा के महत्व को समझना चाहिए और अपने बच्चो की शिक्षा में पूरा सहयोग देना चाहिए। यह कहना है यूपीएसी में 140वीं रैंक पाने वाली किरण भडाना का।
राजस्थान की रहने वाली किरण भडाना रविवार को अपनी बुआ के घर खेड़ी गुज्जर गांव में पहुंची, जहां उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसडीएम गन्नौर सुरेंद्र दून, नायब तहसीलदार देशराज कंबोज भी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। किरण भडाना का गांव में पहुंचने पर फूफा सेठपाल छौक्कर, ममेरे भाई एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निशांत छौक्कर, भूषण हसीजा, योगेश कौशिक, डॉ. दीपचंद गर्ग सहित काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने स्वागत किया। दिल्ली की जेएनयू यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स मेें पीएचडी कर रही किरण भडाना ने बताया कि वह हरियाणा कैडर में आकर देश की सेवा करना चाहती हैं। किरण भडाना के पिता एवं राजस्थान के भरतपुर के पूर्व विधायक अतर सिंह ने कहा कि महिलाएं अपनी मेहनत, प्रतिभा के दम पर समाज में अलग पहचान बना रहीं हैं।
फोटो 01- किरण भडाना व उनके पिता अतरसिंह का स्वागत करते ग्रामीण।