फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   204 buses sought for PM's programme

Sonipat News: पीएम के कार्यक्रम को लेकर मांगी 204 बसें

Mon, 24 Nov 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
204 buses sought for PM's programme
फोटो 04: सोनीपत बस अड्डे से वि​भिन्न रूटों पर जाने वाली रोडवेज बसों में सवार होने पहुंचे यात्री
सोनीपत। कुरुक्षेत्र में 25 नवंबर को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर सरकार ने जिला प्रशासन से 204 बसों की मांग की है। इसकी तैयारियों को लेकर रोडवेज अधिकारी सोनीपत डिपो की 110 और दिल्ली डिपो की 40 बसों का प्रबंध कर रहे हैं। बाकी निजी बसों का प्रबंध क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

25 नवंबर को विभिन्न रूटों से बसों सो हटाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सोनीपत और गोहाना सब डिपो में 211 बसें हैं। भाजपा की ओर से 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुरुक्षेत्र आगमन पर गुरु तेगबहादुर के 350वें बलिदान समारोह में लोगों को पहुंचने का न्योता दिया जा दिया है।
विज्ञापन

शहर व गांवों से लोगों को कुरुक्षेत्र ले जाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 204 बसों की मांग की गई है। इसमें से सोनीपत डिपो व गोहाना डिपो की 110 बसों का प्रबंध किया गया है। इन बसों को रूट के बजाय कुरुक्षेत्र भेजा जाएगा। प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी जाने वाली बसें मंगलवार रात तक लौटेंगी। ऐसे में यात्रियों को ज्यादा दिक्कत का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय और अंतरराज्यीय रूट रहेंगे प्रभावित

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार वातानुकूलित व मिनी बसों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में नहीं भेजा जाएगा। इन बसों को विभिन्न रूट पर चलाया जाएगा। 110 बसों के कुरुक्षेत्र भेजे जाने से 40 से ज्यादा लोकल व लंबे दूरी के रूट प्रभावित रहेंगे। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों की सुविधा को लेकर सरकार ने कोई प्रबंध नहीं किया गया है। जिला प्रशासन की डिमांड के अनुसार आरटीए की तरफ से निजी बसों का प्रबंध किया जा रहा है।


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर 25 नवंबर को 110 बसों को कुरुक्षेत्र भेजा जाएगा। इसके लिए मंगलवार को सभी लोकल रूट प्रभावित रह सकते हैं। वहीं, लंबे रूट पर बसों की संख्या कम रहेगी। प्रशासनिक ड्यूटी पर जाने वाली सभी बस मंगलवार शाम तक लौटेंगी। -कर्मबीर गहलावत, मुख्य निरीक्षक, हरियाणा रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed