{"_id":"5a89d65e4f1c1bff388b8cff","slug":"201518982750-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राई खेलकूद विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, अभिभावकों ने काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राई खेलकूद विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामा, अभिभावकों ने काटा बवाल
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राई खेलकूद विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
दाखिले में गड़बड़ी का आरोप, अभिभावकों ने काटा बवाल
अभिभावकों ने कहा- दाखिला फार्म में एंट्री का समय पूरा होने के बाद कोचिंग सेंटर के बच्चों को जाने दिया अंदर, अन्य को रोका
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई में प्रवेश परीक्षा के दौरान कई अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान जहां कुछ अभिभावक उनके बच्चों को देरी होने पर अंदर नहीं जाने देने का आरोप लगा रहे थे। वहीं कुछ कोचिंग सेंटर के बच्चों को समय सीमा पूरी होने के बाद भी अंदर जाने देने पर सवाल उठाए। उन्होंने दाखिला में गड़बड़ी का आरोप भी लगाया है। वहीं अभिभावकों को नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
रविवार को खेलकूद विद्यालय में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को आठ बजे ही परीक्षा केंद्र पर बुला लिया गया था। इस दौरान करीब दस बजे कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों को अंदर भेजे जाने पर कई अभिभावक भड़क गए। उन्होंने कहा कि जब परीक्षा का समय दस बजे था तो उन्हें इतनी जल्दी किस लिए बुला लिया गया। वहीं कोचिंग सेंटर के बच्चों को परीक्षा देने अंदर जाने के बाद अन्य बच्चों को देरी की बात कहते हुए अंदर जाने से रोक दिया। इस पर उनके अभिभावकों ने सवाल उठाकर रोष जताया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद अभिभावकों को शांत किया। इस दौरान अपने बच्चों से मिलने आई एक महिला को भी स्कूल के अंदर नहीं जाने दिया गया। उसने काफी प्रयास किया, लेकिन उसे बच्चों से मिलने की अनुमति नहीं मिली।
एक साथ बाहर आए बच्चे तो फैल गई अव्यवस्था
एक साथ परीक्षा देकर विद्यिार्थियों का हुजूम बाहर आने से उन्हें अपने अभिभावकों को तलाशने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अभिभावक भी अपने बच्चों को तलाशते रहे। एक ही गेट से सभी को बाहर निकाले जाने के चलते व भीड़ में उन्हें काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
वर्जन
कई अभिभावक अपने बच्चों को देरी से लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे थे। उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।
-कृष्ण कुमार, नायब तहसीलदार एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट