फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सरकार गलत फहमी न पाले, ट्रैक्टरों में चाबी लगी है, दिल्ली कर सकते है कूच: यशपाल मलिक

सरकार गलत फहमी न पाले, ट्रैक्टरों में चाबी लगी है, दिल्ली कर सकते है कूच: यशपाल मलिक

Mon, 19 Feb 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सरकार गलत फहमी न पाले, ट्रैक्टरों में चाबी लगी है, दिल्ली कर सकते है कूच: यशपाल मलिक
सरकार गलत फहमी न पाले, ट्रैक्टरों में चाबी लगी हैं, दिल्ली कर सकते हैं कूच : यशपाल मलिक
विज्ञापन

जाट नेता यशपाल मलिक ने कहा कि सरकार अपने वादों से मुकरी तो ट्रैक्टर-ट्राली कर जाएंगे दिल्ली कूच
जाट मंत्रियों पर कहा कि मैं निजी तौर पर उनके खिलाफ नहीं, बस उनकी साजिश जनता के सामने लानी जरूरी
लाठ जौली चौक पर जाट समाज बलिदान दिवस में पहुंचे यशपाल मलिक, भारी सुरक्षा बल रहा तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना/सोनीपत। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि सरकार किसी तरह की गलत फहमी नहीं पाले कि जाट उनकी मनमानी सहने के लिए तैयार हो गए हैं। बल्कि जाटों के ट्रैक्टरों में चाबी अभी लगी हुई है और सरकार अपने वादे से मुकरी तो ट्रैक्टर-ट्राली से जाट दिल्ली कूच करेंगे। क्योंकि जब तक जाटों को आरक्षण नहीं मिल जाता, उस समय तक आंदोलन जारी रहेगा। यशपाल मलिक रविवार को लाठ जौली चौक पर जाट समाज बलिदान दिवस में पहुंचे थे।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर रविवार को लाठ जौली चौक पर जाट समाज बलिदान दिवस मनाया गया। वहां रविवार सुबह ही लोग पहुंचने शुरू हो गए थे और वहां सबसे पहले हवन किया गया। उसके बाद आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गए युवाओं को श्रद्धांजलि दी गई और उनके परिजनों का सम्मान किया गया। लाठ जौली चौक पर पहुंचे समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक भी वहां पहुंचे। यशपाल मलिक ने कहा कि जाट समाज अपनी कौम के लिए शहादत देने वाले युवाओं का बलिदान कभी भुला नहीं सकता, इसलिए हर वर्ष इस दिन बलिदान दिवस मनाया जाएगा। इस दिवस के बहाने समाज की ताकत को संगठित करके गूंगी-बहरी सरकार को संदेश भी देते रहेंगे कि आरक्षण नहीं मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जाट आंदोलन में मारे गए युवकों के अधिकतर परिजनों को मुआवजा व नौकरी मिल चुकी है, लेकिन कुछ मांग आज भी बरकरार है। मलिक ने कहा कि चंदे की राशि से भी काफी युवकों को मुआवजा दिया गया है। वहीं मलिक ने सरकार के जाट मंत्रियों व सांसद राजकुमार सैनी पर लगाए आरोपों पर सफाई देते हुए हमला जारी रखा। उन्होंने कहा कि उनका निशाना निजी तौर पर किसी जाट मंत्री या विधायक पर नहीं है, बल्कि उनकी हिंसा कराने की साजिश रचने पर है। जाट मंत्रियों ने सांसद राजकुमार सैनी जैसे लोगों के मिलकर साजिशों पर सरकार में रहते हुए आरक्षण की मांग को हिंसा में बदलने का काम किया है। ऐसे लोग जाट समाज के कैसे हितैषी हो सकते है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य में जाटों को आरक्षण की मांग के लिए आज पूरा जाट समाज एकजुट है।
विज्ञापन

--
चंदा हड़पने का आरोप लगाने वाले सरकार के तोते
यशपाल मलिक ने चंदा हड़पने के आरोपों को लेकर कहा कि इस तरह का आरोप लगाने वाला कोई ओर नहीं है, बल्कि सरकार के तोते हैं। वह सरकार के इशारे पर सबकुछ बोलते हैं, जिससे जाट समाज को बदनाम किया जा सके। लेकिन उनकी साजिश भी पूरा समाज समझ चुका है और चंदे का पूरा हिसाब समिति ने ऑनलाइन कर दिया है। उस हिसाब को आराम से देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चौक पर भारी सुरक्षा बल रहा तैनात
लाठ जौली चौक पर जाट समाज बलिदान दिवस के दौरान काफी संख्या में महिला व पुरुष पहुंचे थे। इस कारण ही वहां 8 कंपनी अर्द्ध सैनिक बल के जवानों के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक नहीं रहे। हालांकि बलिदान दिवस कार्यक्रम से कुछ दूर पर सुरक्षा कर्मियों को रखा गया था। इसके अलावा डीसी की ओर से अमित शाह की रैली से पहले ही जिले में धारा-144 लगाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed