{"_id":"5a35788b4f1c1b001c8b92e8","slug":"201513453707-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट परीक्षा के लिए शहर में 32 केंद्र, लगेंगे सीसीटीवी और जैमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट परीक्षा के लिए शहर में 32 केंद्र, लगेंगे सीसीटीवी और जैमर
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले के 32 केंद्रों में 23 और 24 दिसंबर को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) होगी। परीक्षा की तैयारियों के लिए शनिवार को लघु सचिवालय में जिला प्रशासन की ओर से एडीसी आमना तस्नीम ने बैठक ली। एडीसी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर सहित लगाए जाएंगे। परीक्षा की गोपनीयता को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को ट्रेजरी को सुरक्षा के बीच ही परीक्षा केंद्रों तक लेकर जाया जाएगा। इसके लिए एक बोर्ड की ओर से नियुक्त अधिकारी, एक जिला का वरिष्ठ अधिकारी और दो सशस्त्र पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे।
एडीसी आमना तस्नीम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों में सभी परीक्षार्थियों को पूरी जांच के बाद ही अंदर इंट्री दी जाए। परीक्षार्थी काला व नीला बॉल पेन ही लेकर अंदर जा सकता है। इसके अलावा कोई भी घड़ी या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी अंदर लेकर नहीं जा सकता। महिला परीक्षार्थियों की जांच के लिए अलग से महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस परीक्षा में फ्लाइंग स्कवॉयड भी पर्याप्त मात्रा में लगाए गए हैं। इसमें एसडीएम, सीटीएम, एडीसी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों को अलग से आई कार्ड मिलेंगे और सुपरवाइजर भी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर डीईओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है और बीईओ नवीन गुलिया को कंट्रोल रूम का इंचार्ज बनाया गया है।