फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   इनेलो ने टोल प्लाजा का निर्माण रोका, नेशनल हाईवे किया जाम

इनेलो ने टोल प्लाजा का निर्माण रोका, नेशनल हाईवे किया जाम

Mon, 16 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
इनेलो ने टोल प्लाजा का निर्माण रोका, नेशनल हाईवे किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राई(सोनीपत)।
जीटी रोड पर भिगान के पास लगाए जा रहे टोल प्लाजा का इनेलो कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य रोक दिया और हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई। एसडीएम, डीएसपी व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। उधर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जाम लगाकर लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भिगान के पास टोल प्लाजा लगाए जाने के विरोध में लगातार दूसरे दिन इनेलो पार्टी कार्यकर्ताओ ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच कुछ युवा नेताओं ने हाईवे पर टोल प्लाजा का निर्माण कर रहे कर्मियों को रोक दिया। इतना ही नहीं उन्होंने हाईवे पर सांकेतिक जाम लगा दिया। जाम लगते ही कुछ देर में ही हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। इसी बीच पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने तुरंत युवाओं को समझाकर जाम खुलवाया। जाम की सूचना के बाद एसडीएम जितेंद्र कुमार, डीएसपी मुकेश कुमार व तहसीलदार हितेंद्र शर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम में फंसे वाहनों को निकाला। इनेलो कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

टोल प्लाजा नहीं होगा सहन
इनेलो के जिलाध्यक्ष पदम दहिया व इनेलो नेत्री निर्मला चौधरी ने कहा कि सरकार टोल प्लाजा लगाकर लोगों को परेशानी में डाल रही है। इसका विरोध किया जाएगा। इस मौके पर सुमित राणा, कुनाल गहलावत भी मौद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्बुलेंस भी जाम में फंसी
हाईवे पर लगाए गए जाम में एम्बुलेंस भी फंसकर रह गई। बागपत से चंडीगढ़ पीजीआई जा रहे मरीज को काफी दिक्कत हुई। साथ ही अन्य यात्री भी जाम में काफी देर तक फंसे रहे। सभी ने इसका विरोध किया।
जाम लगाने वालों पर होगी कार्रवाई : बराला
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने इनेलो की प्रवृति रही कि लोगों को परेशान अपनी राजनीति चमकाई जाए। जाम लगाने का कोई औचित्य नहीं है। जाम लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।


टोल प्लाजा लगा तो उद्योगपति नहीं करेंगे बड़ी औद्योगिक क्षेत्र का रुख: शर्मा
गन्नौर। जीटी रोड पर भिगान चौक के पास लगाए जाने वाले टोल प्लाजा का बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों ने दूसरे दिन भी विरोध जताया। बड़ी इंडस्ट्रीयल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान शमशेर शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है, लेकिन भिगान चौक के निकट टोल प्लाजा लगने से उद्योगपति बड़ी औद्योगिक क्षेत्र की तरफ रुख नहीं करेंगे और रोजगार के अवसर भी पैदा नहीं होंगे। इसके अलावा शमशेर शर्मा ने बड़ी इंडस्ट्रीयल वैलफेयर एसोसिएशन व उद्योगपतियों की ओर से इनेलो के धरने को समर्थन देने की बात को खारिज करते हुए कहा कि उद्योगपति किसी राजनीति का हिस्सा नहीं बनना चाहते।


जाम लगाने पर इनेलो जिलाध्यक्ष सहित 14 नामजद, अन्य पर भी केस
हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करने के चलते पुलिस ने इनेलो के जिला अध्यक्ष पदम सिंह दहिया सहित 14 कार्यकर्ताओं को नामजद किया और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में भिगान टोल प्लाजा के प्रवक्ता कपिल राघव ने पुलिस को शिकायत दी है कि इनेलो कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने न केवल काम रोका, बल्कि जाम भी लगाया। पुलिस ने इस मामले में जिला अध्यक्ष पदम सिंह दहिया, सुमित राणा, निर्मल चौधरी, महासिंह, मानेराम, राकेश चहल, अनिल, अनिल भारद्वाज, प्रोमिला मलिक, सूरत सिंह, कुनाल गहलावत, सुरेश त्यागी, प्रेम दत्त शर्मा व पालेराम को नामजद किया है और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।



छह लेन के लिए शुरू होगा टोल प्लाजा: डीसी
सोनीपत। डीसी केएम पांडुरंग ने कहा कि हाईवे पर भिगान चौक के पास बनने वाला टोल प्लाजा दिल्ली बॉर्डर से पानीपत के बीच पहले पूरी हो चुकी छह लेन परियोजना के लिए शुरू किया जा रहा है। इस टोल प्लाजा का वर्तमान में चल रही आठ लेन परियोजना से फिलहाल कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि आठ लेन परियोजना का कार्य मार्च 2019 में पूरा होगा, जिसके बाद इस टोल प्लाजा को आठ लेन परियोजना का कार्य कर रही कंपनी को सौंपा जाएगा। दिल्ली बॉर्डर से पानीपत तक तीन भागों में वर्ष 2010 में इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया था। इस परियोजना के 56.7 किलोमीटर में मुरथल, गन्नौर और समालखा के ओवरब्रिज और सर्विस लेन भी तैयार की गई थी। एनएचएआई के नियमों के अनुसार जब भी किसी परियोजना को चार से छह लेन किया जाता है तो उस पर टोल प्लाजा अवश्य लगाया जाता है। यह टोल प्लाजा भिगान चौक के नजदीक अस्थाई तौर पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed