{"_id":"598225644f1c1b5e2d8b470a","slug":"201501701476-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल में न मेंटीनेंस हो रही, न बजट मिल रहा,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल में न मेंटीनेंस हो रही, न बजट मिल रहा,
Updated Thu, 03 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शुगर मिल परिसर में शुक्रवार शाम को गन्ना उत्पादक किसानों के साथ मिल प्रशासन की मीटिंग हुई। इस दौरान शुगर मिल के एमडी, डायरेक्टर और विभिन्न गांव से आए किसान मौजूद रहे। इसमें चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की मांग और मिल में फैली अनियमितताओं को लेकर विचार किया गया।
शुगर मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने के मुद्दे पर एमडी सुशील कुमार ने कहा कि पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए सरकार को एस्टीमेट भेजा हुआ है। सरकार की ओर से अभी तक कोई बजट नहीं मिला है। किसानों ने कहा कि मिल के अंदर मेंटीनेंस न के बराबर है। तीन अप्रैल को टरबाइन फटने से मिल पूरी तरह से बंद है। मिल के अंदर अभी तक टरबाइन मशीन नहीं पहुंची है। इस पर एमडी ने बताया कि जल्द ही मिल में टरबाइन आने पर स्थापित कर दिया जाएगा। नवंबर के पहले सप्ताह में मिल को चालू कर दिया जाएगा। टरबाइन फटने के मामले की इंक्वायरी चल रही है। जो भी मामले में दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। किसानों ने एमडी को बताया कि उन्होंने सरकार को पहले से ही अल्टीमेटम दिया। अगर 7 अगस्त को मिल में काम शुरू नहीं हुआ या मिल प्रशासन को बजट नहीं मिला तो 8 अगस्त को मिल के गेट पर धरना देंगे। इस राजकुमार दहिया, सुरेश, नरेंद्र मलिक, बिजेंद्र पटवारी, रामबीर, आदेश, महेंद्र, रामफल व सेठी सहित अन्य भी मौजूद रहे।