फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बनवासा समेत सात गांवों के खेतों में दोबारा भरा बारिश का पानी, किसानों ने किया प्रदर्शन

बनवासा समेत सात गांवों के खेतों में दोबारा भरा बारिश का पानी, किसानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 03 Aug 2017 12:39 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
बनवासा समेत सात गांवों के खेतों में दोबारा भरा बारिश का पानी, किसानों ने किया प्रदर्शन
नवासा समेत सात गांवों के खेतों में दोबारा भरा बारिश का पानी, प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना।
मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बनवासा समेत सात गांवों के खेतों में एक माह से ज्यादा समय से पानी भरा हुआ है। सिंचाई विभाग द्वारा दस पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा था। दो दिन की बारिश में उतना ही पानी भर गया है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि बनवासा समेत आसपास के गांवों को बाढ़ग्रस्त घोषित कर मुआवजा दिया जाए। पिछले दो दिन में हुई 48 एमएम बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं बारिश ने क्षेत्र के किसानों के लिए परेशानी पैदा कर दी है। मूसलाधार बारिश ने बनवासा समेत सात गांवों के खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर दिया है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि क्षेत्र को बाढ़ ग्रस्त घोषित कर विशेष गिरदावरी कराई जाए तथा किसानों को मुआवजा दिया जाए। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जुलाना रोड पर प्रदर्शन किया।
अधिकारी आते हैं झूठी दिलासा देकर चले जाते हैं
गांव बनवासा निवासी रविंद्र नरवाल, राम भगत, राजकुमार, बलवान व बलबीर का कहना है कि तीन बार अधिकारी उनके गांव में आ चुके हैं। एक बार स्वयं डीसी केएम पांडुरंग तथा एसडीएम सुभिता ढ़ाका के अलावा सिंचाई विभाग के अधिकारी और सीएम के ओएसडी भी आ चुके हैं। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही हैं। खेतों से पानी निकालने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

एक माह से भी ज्यादा समय से खड़ा है खेतों में पानी
किसानों का कहना है कि एक माह से भी ज्यादा समय से खेतों में पानी भरा हुआ है। उनका कहना है कि खेतों में पानी भरा होने से उनकी फसल खराब हो गई है। 25 जून को पहली बार बारिश हुई थी। तभी से खेतों में पानी भरा हुआ है। पिछले दिनों सिंचाई विभाग द्वारा कुछ पानी निकाला गया था। उसके बाद कुछ किसानों ने धान की रोपाई भी की थी। लेकिन दो दिन में बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की निकासी हो चुकी है
बनवासा समेत सात गांवों के खेतों में खड़ा पानी न के बराबर रह गया है। पिछले एक माह से वहां पंप लगाए गए हैं। दो दिन पहले खेतों से पानी पूरी तरह निकल चुका था। लेकिन बारिश होने से दोबारा कुछ हिस्से में पानी भर गया है। अब भी मौके पर सात पंप चल रहे हैं। जो पानी भरा हुआ है, उसे भी जल्दी ही निकाल दिया जाएगा।
- नवतेज सिंह, कार्यकारी अभियंता सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed