{"_id":"594821a84f1c1b69468b4738","slug":"201497899432-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरथल बीयर फैक्टरी में पुलिस का छापा, भारी मात्रा में शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरथल बीयर फैक्टरी में पुलिस का छापा, भारी मात्रा में शराब बरामद
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
मुरथल स्थित बीयर फैक्टरी में पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब की पेटियां बरामद की है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि आबकारी विभाग के एक निरीक्षक की मिलीभगत से शराब को मिलावट के लिए लाया गया था। आरोप है कि निरीक्षक ने दो गाड़ियों में शराब की पेटियां भरकर दूसरी जगह भिजवा दी हैं। इस पर पुलिस ने आबकारी विभाग के निरीक्षक, फैक्टरी के जीएम और अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, मुरथल थाना पुलिस को रविवार रात सूचना मिली थी कि मुरथल स्थित बीयर फैक्टरी में अवैध रूप से शराब की गाड़ियों को खड़ा किया गया है। शराब को मिलावट के लिए लाया गया है। सूचना थी कि फैक्टरी में पांच गाड़ियों में भरी शराब रखी है। बताया गया कि आबकारी विभाग के निरीक्षक पवन कुमार भी गड़बड़ी में शामिल हैं। उन्होंने शराब से भरी दो गाड़ियों को वहां से निकाल कर दूसरे स्थान पर भेज दिया है। सूचना पर एसआई राकेश के नेतृत्व में तुरंत टीम का गठन कर छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने फैक्टरी के अंदर पांच गाड़ियों में भरी गई 552 पेटी पव्वे व 29 पेटी बोतल बरामद कर ली। उनमें अंग्रेजी व देशी शराब थी। पुलिस ने पूछताछ की तो फैक्टरी कर्मियों की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
पुलिस ने मामले में आबकारी निरीक्षक पवन, फैक्टरी के जीएम व अन्य के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना हैै कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी। मिलावट की जांच के लिए एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
मुझे नहीं पता, निरीक्षक से बात कर लो
इस मामले में आबकारी एवं कराधान विभाग पूरी तरह से बैकफुट पर आ गया है। अधिकारी खुद को बचाने में जुट गए हैं। यहां तक कि विभाग के डीईटीसी सुशील गौड़ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पांच ट्रक पकड़े जाने की जानकारी मिली थी। इसके अलावा मुझे कोई जानकारी नहीं है। निरीक्षक पवन कुमार से बात कर लो।
चार दिन से छुट्टी पर हूं, छापे की नहीं जानकारी
मुरथल स्थित बीयर फैक्टरी के जीएम देवेंद्र यादव से जब बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वह चार दिन से छुट्टी पर हैं। परिवार के साथ बाहर घूमने आए हुए हैं। आने के बाद ही पता कर कुछ बता सकूंगा।
वर्जन
रात को सूचना के बाद मुरथल स्थित बीयर फैैक्टरी में छापा मार कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पता लगाया जा रहा है कि शराब को बीयर फैैैक्टरी में किसलिए लाया गया था। मामले में आबकारी विभाग के निरीक्षक की भूमिका भी संदिग्ध मिली है। उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द पूरे मामले का पता लगाकर पटाक्षेप किया जाएगा।
रामबीर, थाना प्रभारी मुरथल
बीयर फैक्टरी में छापा, भारी मात्रा में शराब बरामद
आबकारी विभाग के निरीक्षक और फैक्टरी के जीएम के खिलाफ केस
पुलिस का आरोप, आबकारी विभाग का निरीक्षक भी गोलमाल में शामिल
पुलिस ने पांच गाड़ियों में भरी शराब की 581 पेटियां की बरामद