{"_id":"61351b4e8ebc3e883a4c0c16","slug":"20-wrestlers-selected-for-haryana-state-under-23-wrestling-competition-sonipat-news-rtk6230881108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा स्टेट अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 20 पहलवानों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा स्टेट अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 20 पहलवानों का चयन
विज्ञापन
जिला अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता में महिलाओं की कुश्ती शुरू करवाते जगदीश पहलवान व अंतरराष्ट्रीय क?
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कुश्ती संघ की तरफ से रविवार को गुरु सदन, बड़वासनी स्थित गीतांजलि कुश्ती अकादमी में जिला अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष व महिला वर्ग के मुकाबलों में पहलवानों ने हिस्सा लिया। अकादमी की महिला पहलवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच अलग-अलग भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
इससे पहले गुरु सदन संस्था के चेयरमैन नरेंद्र सूरा और जिला कुश्ती संघ के प्रधान एवं भारतीय महिला कुश्ती टीम के चीफ कोच कुलदीप मलिक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। साथ ही पहलवानों को खेल भावना के साथ कुश्ती लड़ने के लिए प्रेरित किया। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच राज सिंह छिक्कारा ने बताया कि सभी विजेता पहलवान 11-12 सितंबर को चरखी दादरी के बाढड़ा में होने वाली हरियाणा स्टेट अंडर-23 कुश्ती प्रतियोगिता में सोनीपत जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय रेफरी वीरेंद्र मालिक, जगदीश पहलवान, अजय मलिक, रविंद्र कोच, महताब खत्री, जयवीर राठी, रणबीर दहिया आदि मौजूद रहे।
पुरुष वर्ग के परिणाम
पुरुष वर्ग के कुश्ती मुकाबलों में 57 किलो भार वर्ग में फरमाना के अंकित, 61 किलो में खेवड़ा के अमित, 65 किलो में सिसाना के रोहित, 70 किलो में रायपुर अखाड़ा के नवीन, 74 किलो में कासंडी की प्रवीण मलिक, 79 किलो में उद्देशीपुर के युद्धवीर, 86 किलो में तेवड़ी के गौरव, 92 किलो में भैंसवाल के अभिनव, 97 किलो में प्रताप स्कूल अखाड़ा के अंकित मलिक व 125 किलो में सेवली के विक्रांत ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
महिला वर्ग में गीतांजलि अकादमी की पहलवान रहीं आगे
महिला वर्ग के कुश्ती मुकाबलों में गीतांजलि अकादमी की पहलवानों ने बेहतर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान 50 किलो भार वर्ग में ककाना की किरण, 53 किलो में गीतांजलि अकादमी की अंजू, 55 किलो में गीतांजलि अकादमी की संगीता, 57 किलो में गीतांजलि अकादमी की स्वीटी, 59 किलो में गीतांजलि अकादमी की कुसुम, 62 किलो में तेवड़ी की शीतल, 65 किलो में गीतांजलि अकादमी की तन्नु, 68 किलो में सोनीपत की निकिता, 72 किलो में गोहाना की हन्नी व 76 किलो में गोहाना की राखी ने पहला स्थान प्राप्त किया।