{"_id":"671948e225028afedf030a54","slug":"20-women-from-ambala-visited-niftm-sonipat-news-c-197-1-snp1002-126544-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अंबाला की 20 महिलाओं ने किया निफ्टम का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अंबाला की 20 महिलाओं ने किया निफ्टम का दौरा
Thu, 24 Oct 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के कुंडली स्थित निफ्टम में खाद्य प्रसंस्करण की विधियों की जानकारी लेती कृषि विज्ञान केंद
राई। कुंडली स्थित राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) में बुधवार को अंबाला कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से 20 महिलाओं का दल दौरा करने पहुंचा। महिलाओं ने खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। दौरे के दौरान महिलाओं को बेकरी पायलट प्लांट, फल व सब्जी पायलट प्लांट व फोर्टिफिकेशन सेंटर का भ्रमण कराया गया।
महिलाओं के लिए डॉ. शुमायला की तरफ से बेकरी उद्यमिता पर एक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने बेकरी उद्योग में उद्यमिता के अवसरों व आवश्यक कौशल की जानकारी दी। इस सत्र ने महिलाओं को बेकरी क्षेत्र में उद्यमिता की नई संभावनाओं को समझने में मदद की। दौरे के समन्वयक निफ्टम के कौशल विकास प्रभाग के पुष्कर दत्त, डॉ. अंकुर ओझा, डॉ. कोमल चौहान रहे। डॉ. नीरज व आदित्य कुमार ने कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।