फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   20 dengue patients were found in five days, so far the number is 46

Sonipat News: पांच दिन में डेंगू के 20 मरीज मिले, अब तक 46 हुई संख्या

Wed, 23 Aug 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 23 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
20 dengue patients were found in five days, so far the number is 46
फोटो 14. डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान बर्तन में भरे पानी में लार्वा खत्म करने की दवा डालते स्वास्थ
सोनीपत। डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। जिले में पांच दिन में 20 मरीज मिल चुके हैं। मंगलवार को तीन मरीज मिले, जिनमें 9 साल का बच्चा भी शामिल है। अब तक डेंगू के कुल 46 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन

मरीजों की संख्या में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी सतर्क हैं।स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू को नियंत्रण करने के लिए लगातार डोर-टू-डोर मॉनीटरिंग कराई जा रही है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें जीवन विहार, सोनीपत निवासी 9 वर्षीय बच्चा, गांव भटाना जाफराबाद निवासी 30 वर्षीय युवक व गांव मुरथल निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। अस्पतालों में ज्यादातर बुखार और जुकाम के मरीज आ रहे हैं। अगर मरीज की हालत ज्यादा खराब है तो उसे भर्ती कर लिया जाता है। जिला नागरिक अस्पताल व मेडिकल कॉलेज की डेंगू लैब में रोजाना 15 से 20 नमूनों की जांच हो रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज में 25, नागरिक अस्पताल में 20 व सीएचसी पर 5-5 बेड के डेंगू वार्ड बनाए हैं। अभी इन वार्डों में कोई मरीज नहीं भर्ती है। स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध मरीज की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8607187505 जारी कर रखा है। इस नंबर पर मरीज व अन्य व्यक्ति भी डेंगू से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। साथ ही जिला नागरिक अस्पताल में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत आए तो जिला अस्पताल में आकर अपना टेस्ट करवाएं। उन्होंने बताया कि जहां डेंगू के मरीज आ रहे हैं, वहां गलियों और हर घर में स्प्रे करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

जिले में पांच दिन में डेंगू के 20 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंच गया है। शहर से लेकर गांव स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की 174 टीमें डोर-टू-डोर जाकर लार्वा की जांच कर रही हैं। साथ ही लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक कर रही हैं। -डॉ. अनविता कौशिक, जिला मलेरिया अधिकारी, सोनीपत।

फोटो 14. डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान बर्तन में भरे पानी में लार्वा खत्म करने की दवा डालते स्वास्थ

फोटो 14. डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान बर्तन में भरे पानी में लार्वा खत्म करने की दवा डालते स्वास्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed