{"_id":"6181759fb0d59d19ff266806","slug":"20-crore-business-done-on-dhanteras-sonipat-news-rtk628862036","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर 20 करोड़ का हुआ व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर 20 करोड़ का हुआ व्यापार
विज्ञापन
धनतेरस पर मार्केट में उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपों के पर्व दिवाली से पहले धनतेरस पर बाजार मेें लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी। कोरोनाकाल के बाद से इस धनतेरस पर करीब 20 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। बाजार में बर्तन, आभूषण, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, रंग-बिरंगे दीयों से लेकर अन्य सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ लगी रही। धनतेरस को लेकर दुकानदारों ने पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। दुकानों के बाहर सड़क तक बाजार सजे रहे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए थे।
शहर के कच्चे क्वार्टर मार्केट, सेक्टर-14, 15, गोहाना रोड, मामा-भांजा चौक, गंज बाजार में बर्तनों की दुकानों, ज्वेलर्स व अन्य दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए विशेष छूट दी। कच्चे क्वार्टर मार्केट प्रधान राकेश चोपड़ा ने बताया कि धनतेरस पर उमड़ी भीड़ से बाजार को संजीवनी मिली है। दिवाली तक बाजार में इसी प्रकार भीड़ रहेगी, जिससे अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
स्वर्णकारों के पास लगी रही भीड़
धनतेरस पर चांदी के सिक्के व आभूषण खरीदने की परंपरा होती है। ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान संजय जैन ने बताया कि 50 प्रतिशत लोगों ने धनतेरस के लिए पहले ही एडवांस बुकिंग करवा ली थी। इस दौरान लोगों ने बच्चों के लिए कड़े, अंगूठियां, चेन व शादियों के लिए पहले से आभूषण खरीदे। शहर के करीब 43 शोरूम पर करीब 8 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
ऑटो मार्केट में गाड़ियों की जमकर हुई बिक्री
ऑटो मार्केट में भी रौनक छाई रही। ऑटो डीलर्स ने बताया कि इस बार धनतेरस पर मार्केट में जमकर खरीदारी हुई। लोगों ने इस पर्व के लिए पहले से ही गाड़ियों की एडवांस बुकिंग करवा ली थी। धनतेरस पर 100 से अधिक कार व 150 से अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई।
शहर में बनी रही जाम की स्थिति
बाजार में उमड़े लोगों की भीड़ के चलते शहर के मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। कच्चे क्वार्टर मार्केट सहित अन्य मुख्य बाजार व चौक-चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक पुलिस को जाम से निपटने के लिए पसीना बहाना पड़ा। जाम की स्थिति से निपटने के लिए वाहन चालकों को निर्देशित किया। बहालगढ़ रोड पर अवैध पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को क्रेन से ले जाया गया।
कहां कितना हुआ कारोबार
ज्वेलर्स 8 करोड़
टाटा मोटर्स 3 करोड़
जगमोहन मोटर्स 4 करोड़
मालवा, होंडा मोटर्स 3.5 करोड़