फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   2 arrested for cutting cow

कुंडली में खाली प्लॉट में गोकशी, दो युवकों ने रोका तो हमला करके चार भागे, तीन को पकड़ा

Wed, 18 Dec 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
2 arrested for cutting cow
कुंडली के पास गोकशी की सूचना के बाद जांच करती पुलिस व चिकित्सक। - फोटो : Sonipat
कुंडली (सोनीपत)। सिद्धार्थ कॉलोनी स्थित खाली प्लॉट में सात युवक गोकशी कर तीन सांड़ व दो गायों को काटकर उनका मांस गाड़ी में भर रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें देख लिया। युवकों ने शोर मचाते हुए आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बाद में चार युवक कार लेकर फरार हो गए। वहीं तीन युवकों को दो साथियों व अन्य लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर सैंपल लेने के बाद बरामद मांस को जमीन में दबवा दिया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। गिरफ्तार दो आरोपी नाबालिग हैं। जिन्हें अदालत में पेश कर बोस्टल जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सिद्धार्थ कॉलोनी कुंडली निवासी सन्नी सोमवार रात करीब एक बजे ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे पर आया था। देर रात उसे पास ही प्लॉट से कुछ आवाज आती सुनाई दी। जिस पर सन्नी ने अपने दोस्त राहुल से संपर्क किया। जिस पर सन्नी व राहुल खाली प्लॉट में गए तो देखा तो कुछ युवक वहां सांड़ व गायों को काटकर उनका मांस स्वीफ्ट डिजायर कार में भर रहे थे। जिस पर सन्नी व राहुल ने शोर मचाते हुए युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर युवकों ने सन्नी पर हमला कर दिया। उसके बाद वहां से चार युवक स्वीफ्ट डिजायर कार लेकर फरार हो गए। सन्नी व राहुल का शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। जिस पर तीन आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया। जिसमें एक आरोपी की पहचान बिहार के मंदसौर निवासी रुस्तम के रूप में दी। यूपी के अमरोहा व फतेहपुर के रहने वाले दो अन्य आरोपी नाबालिग हैं। लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस टीम एसआई सतबीर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। गिरफ्तार दोनों नाबालिग आरोपियों को बोस्टल जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी रुस्तम से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले में पीपुल्स फॉर एनिमल के सदस्य अमरजीत उर्फ सोनू के बयान पर धारा 3, 5, 8, 13 हरियाणा गो संरक्षण एवं संवर्धन अधिनियम तथा आईपीसी 323 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुस्ताक है गिरोह का सरगना
गिरफ्तार आरोपी ने शुरुआती पूूछताछ में बताया है कि मौके से फरार हुआ यूपी के टिकरी का रहने वाला मुस्ताक गिरोह का सरगना है। उसके साथ ही तीन अन्य गुड्डू, मोटा व बिल्लू फरार हो गए। पुलिस ने उनके तलाश के लिए दबिश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में सप्लाई किया जाना था मांस
गिरफ्तार आरोपी रुस्तम ने पुलिस को बताया है कि वह यहां पशुओं को मारकर उनका मांस निकालकर उसे दिल्ली में सप्लाई करने वाले थे। हालांकि इससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया।
पुलिस ने मांस के सैंपल लेकर दबवाया
पुलिस ने गोकशी की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मांस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सक डा.सुशील दहिया को मौके पर बुलवाया। जिसके बाद उन्होंने मांस के सैंपल लेकर जांच के लिए फरीदाबाद लैब में भिजवा दिए हैं। डा.सुशील दहिया ने बताया कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद पता लग सकेगा कि मांस किस पशु का था। सैंपल लेने के बाद पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर मांस को जमीन में दबवा दिया है।
गोकशी की जानकारी पर लोगों ने जताया रोष
गोकशी की जानकारी मिलते ही लोगों ने रोष जताया। शिवसेना के कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनीष राई, कुंडली निवासी नरेंद्र खत्री, अमरजीत सिंह, नितिन कुमार ने बताया कि गौ-हत्या सबसे बड़ा पाप है। गोकशी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्हें कठोर सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने गोकशी करने वालों को पकडने वाले सन्नी व राहुल को सम्मानित करने व वीरता पुरस्कार देने की मांग की है।

गोकशी की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। जिस पर तीन आरोपियों को पकड़ा गया था। जिनमें से दो आरोपी नाबालिग है। मौके से फरार मुस्ताक गिरोह का सरगना बताया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जिन्हें जल्द काबू किया जाएगा।
रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed