{"_id":"5a9072604f1c1b3c718b6a12","slug":"191519415904-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाईन राशन कार्ड बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाईन राशन कार्ड बनाने का काम शुरू
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने का काम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक मनीषा मेहरा ने बताया कि खाद्य एवं पूर्ति विभाग की ओर से सभी श्रेणियों के राशन कार्ड आनलाइन राशनकार्ड मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से जारी किए जाएंगे। राशनकार्ड के लिए कोई भी आवेदन ऑफलाइन नहीं लिया जाएगा। राशनकार्ड तैयार करने के सेंटर पर आवेदन डाटा एंट्री आपरेटर की ओर से ऑनलाइन डिजीटाईज किए जाएंगे और लाभार्थी नए राशनकार्ड के लिए अपना आवेदन सीएससी, ई दिशा केंद्र या अटल सेवा केंद्र से सरल पोर्टल पर कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
डीएफएससी ने बताया कि नए इलेक्ट्रॉनिक राशनकार्ड जारी होते ही पुराने राशनकार्ड रद हो जाएंगे। अधूरे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन फार्म के साथ सभी सदस्यों के आधार कार्ड जरूरी हैं और रिहायशी प्रमाण के लिए बिजली बिल, टेलीफोन बिल, पानी बिल, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाईसेंस, किरायानामा, फोटोयुक्त स्वयं प्रमाणित घोषणा पत्र, मालिक से फोटोयुक्त प्रमाण पत्र में से कोई एक दस्तावेज की कापी जरूरी है। ई-दिशा केंद्र, अटल सेवा केंद्र व कामन सर्विस सेंटर पर आवेदन की फीस दस रूपये है। राशन कार्ड के लिए विभागीय फीस एपीएल कार्ड (हरा कार्ड) 20 रुपये, ओपीएच कार्ड (खाकी कार्ड) 15 रुपये, बीपीएल कार्ड (पीला कार्ड) 10 रुपये तथा एएवाई कार्ड (गुलाबी कार्ड) 5 रुपये रखी गई है।