फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अमित शाह की रैली को लेकर सुरक्षा चौकस, 43 स्थानों पर लगाए नाके

अमित शाह की रैली को लेकर सुरक्षा चौकस, 43 स्थानों पर लगाए नाके

Thu, 15 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह की रैली को लेकर सुरक्षा चौकस, 43 स्थानों पर लगाए नाके
अमित शाह की रैली को लेकर सुरक्षा चौकस, 43 स्थानों पर लगाए नाके
विज्ञापन

-गोहाना पर दिया जा रहा विशेष ध्यान, गोहाना में ही लगाए गए 21 नाके
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। अमित शाह की जींद में होने वाली रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए जिले भर में 43 नाके लगाए गए हैं। जिसमें अकेले गोहाना में 21 नाके शामिल है। गोहाना में सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए जा रहे रहे हैं। पैरामिलिट्री फोर्स ने शहर के साथ ही गोहाना व गन्नौर में फ्लैग मार्च भी किया।
जींद में होने वाली अमित शाह की रैली से पहले सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा हैै। एक दिन पहले ही गोहाना जींद रोड पर रैली के दिन भारी वाहनों के आवागमन बंद करने के साथ ही शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। साथ ही गोहाना जींद मार्ग पर हादसों को रोकने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए गए है। अब पुलिस ने 43 नाकों की लिस्ट जारी है। जिससे मार्ग पर लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

गोहाना में लगेंगे 21 नाके
गोहाना में पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के सबसे अधिक 21 नाके लगे जाएंगे। इसके साथ ही खरखौदा में दो, गन्नौर में पांच, सिविल लाइन सोनीपत थाना क्षेत्र में तीन, सिटी सोनीपत थाना क्षेत्र में छह, सदर थाना क्षेत्र में दो, मोहाना में दो, मुरथल में एक, राई थाना क्षेत्र में दो नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैग मार्च निकालकर जांची सुरक्षा
अमित शाह की रैली के मद्देनजर गोहाना में प्रशासन व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने पैरामिलिट्री के जवानों के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाल कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गोहाना में बुधवार शाम को फ्लैग मार्च सोनीपत रोड स्थित उपमंडलीय परिसर से शुरू हुआ। मार्च सोनीपत रोड से शुरू होकर शहर से होते हुए जींद रोड व अन्य मार्गों से होकर गुजरा। अधिकारियों ने जींद रैली के मद्देनजर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। सोनीपत शहर व गन्नौर में भी फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed