{"_id":"5982258c4f1c1b743d8b468b","slug":"191501701516-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडली में फैक्ट्रियां बंद होते ही पहुंचे डीसी, कहा-ड्रेनेज सिस्टम सुधरवाकर रहूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंडली में फैक्ट्रियां बंद होते ही पहुंचे डीसी, कहा-ड्रेनेज सिस्टम सुधरवाकर रहूंगा
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/कुंडली। बारिश के कारण कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में पानी भरने से बहुत सा माल खराब हो गया है। साथ ही 60 फैक्ट्रियां अभी तक बंद है। ये फैक्ट्रियां एक सप्ताह तक चलती नहीं दिख रहीं, क्योंकि उनकी मशीनों में पानी भर गया है। किसी फैक्ट्री की मशीनों को ठीक कराया जाएगा तो किसी की मशीनों को एक सप्ताह तक सुखाना पड़ेगा। औद्योगिक क्षेत्र में कई-कई फुट पानी भरने के साथ ही फैक्ट्रियां बंद होने का मामला अमर उजाला ने उठाया था। इसके बाद डीसी केएम पांडुरंग बुधवार को ही वहां पहुंच गए। डीसी ने एचएसआईआईडीसी के अफसरों की खिंचाई करते हुए कहा कि पानी भरने की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। वह 15 दिन बाद फिर निरीक्षण करेंगे। डीसी ने राई औद्योगिक क्षेत्र का भी दौरा किया। इस दौरान वहां की समस्याओं के निस्तारण का आदेश दिया।
औद्योगिक क्षेत्र कुंडली में फेज दो में लगभग 80 फैक्ट्रियां हैं। इनमें धागा बनाने की फैक्ट्रियों के अलावा प्लास्टिक का सामान और बर्तन बनाने की फैक्ट्रियां भी हैं। कुंडली में सोमवार सुबह मूसलाधार बारिश होने से औद्योगिक क्षेत्र के फेज दो में तीन फुट तक पानी भर गया। यह पानी फैक्ट्रियों के अंदर घुस गया। इससे वहां रखा कच्चेऔर पक्के माल के साथ ही मशीनें भी खराब हो गईं। उद्यमियों की इस समस्या को अमर उजाला ने उठाया तो डीसी केएम पांडुरंग बुधवार को वहां का निरीक्षण करने पहुंचे। डीसी ने उद्यमियों से बात की तो उनको बताया गया कि वहां की 50 फैक्ट्रियां ऐसी हैं, जिनमें पानी भरने के कारण अभी एक सप्ताह तक उत्पादन बंद रहेगा। इसके बाद डीसी केएम पांडुरंग ने एचएसआईआईडीसी के अफसरों की खूब खिंचाई की और इस समस्या का जल्द समाधान करने के आदेश दिए। डीसी ने उद्यमियों से कहा कि वह पानी निकासी न होने की समस्या का समाधान कराकर रहेंगे। इसके लिए वह ड्रेनेज सिस्टम को जरूर सुधरवाएंगे। डीसी ने एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों से कहा कि 15 दिन में ड्रेनेज सिस्टम बेहतर हो जाना चाहिए। वह दोबारा आकर उसका निरीक्षण करेंगे। डीसी ने वहां सीवरों के ढक्कन भी खुलवाकर देखे और उनको भी सही कराने के आदेश दिए।