फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   19 new dengue patients found, number reached 112

डेंगू के 19 नए मरीज मिले, 112 तक पहुंची संख्या

Sat, 16 Oct 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
19 new dengue patients found, number reached 112
जिले में डेंगू के लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को डेंगू के 19 नए मरीज मिले हैं। ऐसे में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 112 तक पहुंच गया है। जिला अस्पताल में हर रोज बुखार से पीड़ित 400 तक लोग पहुंच रहे हैं। इनमें से नागरिक अस्पताल में 120 मरीजों की ही डेंगू जांच हो पा रही है, जिसके चलते लोग निजी लैब का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कालेज खानपुर कलां व जिला अस्पताल की डेंगू लैब में बुखार पीड़ित मरीजों के ब्लड सैंपल लगातार भेजे जा रहे हैं। विभाग की दोनों लैब से तीन दिन में जिला मलेरिया कार्यालय में 69 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बुधवार रात 30 मरीजों और वीरवार को 20, शुक्रवार को 19 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप के चलते स्वास्थ्य अधिकारी हरकत में आए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी लगातार डोर-टू-डोर सर्वे करा रहे हैं। विभाग की टीमें ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में डोर-टू-डोर जाकर बुखार पीड़ित मरीजों के सैंपल ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed