फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   नेशनल कुश्ती में हरियाणा का दबदबा कायम, निशु, स्वीटी व अंजू बनी चैंपियन

नेशनल कुश्ती में हरियाणा का दबदबा कायम, निशु, स्वीटी व अंजू बनी चैंपियन

Sat, 08 Dec 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
नेशनल कुश्ती में हरियाणा का दबदबा कायम, निशु, स्वीटी व अंजू बनी चैंपियन
नेशनल कुश्ती में हरियाणा का दबदबा कायम, निशु, स्वीटी और अंजू बनी चैंपियन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। नेशनल स्कूल महिला कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा का दबदबा तीसरे दिन भी कायम है और यहां की पहलवान हर किसी को धूल चटा रही हैं। हरियाणा की पहलवान अभी तक अधिकतर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा चुकी हैं। प्रदेश की पहलवान जिस तरह से खेल रही हैं, उसको देखते हुए यह बेहतर प्रदर्शन आगे भी जारी रहता दिख रहा है।
गीतांजली सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़वासनी में चल रही चैंपियनशिप के तीसरे दिन अंडर-17 आयु वर्ग के 43 किलो भार में हरियाणा की स्वीटी ने मध्यप्रदेश की छाया को हराकर गोल्ड मेडल जीता। इस भार वर्ग के ब्रांज मेडल गुजरात की भाविका व महाराष्ट्र की स्नेहल ने अपने नाम किए। 49 किलो में मध्य प्रदेश की प्रियांशी प्रजापत ने कर्नाटक की सोनिया को हराकर पहला स्थान पाया तो झारखंड की रिया कुमारी व हरियाणा की सविता मलिक को ब्रांज मेडल मिला। 53 किलो भार वर्ग में हरियाणा की निशु ने महाराष्ट्र की दिशा प्रकाश को हराकर गोल्ड जीता, जबकि पंजाब की शीनम व दिल्ली की आरती सरोहा ने ब्रांज जीता।
विज्ञापन

अंडर-19 आयु वर्ग के 55 किलो में हरियाणा की अंजू ने महाराष्ट्र की अंजली को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया तो दिल्ली की शिवानी व कर्नाटक की भारती को ब्रांज मेडल मिला। 59 किलो में कर्नाटक की लीना सिद्धी ने मणिपुर की एनविश्वरीया को हराकर पहला स्थान पाया तो इस भार वर्ग में सीबीएसई की सीमाक्षी व पंजाब की कुसुमलता ने ब्रांज जीता। 68 किलो में पंजाब की सिमरनजीत ने हरियाणा की हन्नी को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक हासिल किया तो सीबीएसई की तरणदीप व उत्तर प्रदेश की हर्षिता ने ब्रांज जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर पहलवानों को रेलवे देगा नौकरी का बेहतर अवसर: कुलदीप
भारतीय महिला कुश्ती टीम के चीफ कोच कुलदीप मलिक ने कहा कि रेलवे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नौकरी का बेहतर अवसर प्रदान करेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को भी नौकरी देने के लिए रेलवे की ओर से विशेष योजना बनाई जा रही है। कुलदीप मलिक ने चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही पहलवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि यहां खेलने वाली पहलवानों के अंदर प्रतिभा है और इनमें से ओलंपिक के लिए पहलवान निकलेंगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के सामने रोजगार की हमेशा समस्या रही हैं, लेकिन भारतीय रेलवे ने प्रतिभावान खिलाड़ियों के भविष्य को देखते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप के मेडलिस्टों के लिए भी रोजगार के अवसर देने का निर्णय लिया है। कुलदीप को चेयरमैन नरेंद्र सूरा, एईईओ जगबीर सिंह मलिक व अंतरराष्ट्रीय कोच राज सिंह छिक्कारा ने पगड़ी व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राजकुमार हुड्डा, डीईटीसी अनिल कादियान, ईटीओ साहब सिंह, अंतरराष्ट्रीय रेफरी वीरेंद्र मलिक, एईओ सेवा राम, वाईएसओ करमचंद, एसजीएफआई के आब्जर्वर दिनेश व अनिल मान आदि ने पहलवानों का हौसला बढ़ाया।

नेशनल चैंपियन ईशिका को एक लाख रुपये का इनाम
नेशनल स्कूल महिला कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सोनीपत की ईशिका गीतांजली सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है। उसने सीबीएसई का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-17 आयु वर्ग के 46 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इसपर स्कूल के चेयरमैन नरेंद्र सूरा ने ईशिका को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। जिसके कुछ देर बाद ही कोच कुलदीप मलिक के हाथों से ईशिका को पुरस्कार राशि दिलाई गई। इसके अलावा चेयरमैन नरेंद्र सूरा की ओर से ईशिका के कोच रणधीर सिंह को 25 हजार रुपये व जोनी कोच को 20 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं नरेंद्र सूरा ने ईशिका की पढ़ाई का सारा खर्च वहन करने का भी एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed