फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गांवों में पहले सार्वजनिक शौचालय बनाने का निर्णय लिया, जिम्मेदारी लेने को नहीं कोई तैयार

गांवों में पहले सार्वजनिक शौचालय बनाने का निर्णय लिया, जिम्मेदारी लेने को नहीं कोई तैयार

Sat, 04 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
गांवों में पहले सार्वजनिक शौचालय बनाने का निर्णय लिया, जिम्मेदारी लेने को नहीं कोई तैयार
गांवों में पहले सार्वजनिक शौचालय बनाने का निर्णय लिया, जिम्मेदारी लेने को नहीं कोई तैयार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। डीसी विनय सिंह ने कहा कि हमें अपने घर के साथ-साथ गली व गांव को भी अपना समझना होगा। गांवों के स्वच्छता अभियान की जिम्मेदारी स्वयं लेनी होगी। गांव के युवा इस कार्य में प्रेरक की भूमिका निभा सकते हैं। डीसी वीरवार को जिला प्रशासन के रात्रि प्रवास कार्यक्रम के तहत मनौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
डीसी विनय सिंह ने कहा कि गांवों में पहले सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करने का विचार किया गया था। लेकिन इसी दौरान सामने आया कि सामूहिक रूप से तैयार किए गए शौचालयों की जिम्मेदारी कोई भी लेने को तैयार नहीं होता। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को मनौली गांव में खेती की आधुनिक तकनीक से जुड़ने की बधाई दी। क्योंकि मनौली गांव ने पूरे देश में यह साबित करने का कार्य किया है कि खेती फायदे का सौदा भी हो सकती है। इस गांव के खेतों के पोली हाउस में उगी सब्जियां और फूल आज अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। रात्रि दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित 60 शिकायतें आई। सबसे अधिक बिजली, पानी, पेंशन से संबंधित शिकायतें थी। इन शिकायतों पर डीसी ने अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

---
125 रिहायशी प्रमाण पत्र व 107 ड्राइविंग लाइसेंस बनाए
रात्रि प्रवास कार्यक्रम के तहत सुबह से ही गांव में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए थे। इनमें तहसील कार्यालय की ओर से 125 रिहायसी प्रमाण पत्र और 107 युवाओं के ड्राइविंग लाईसेंस बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाई गई ओपीडी में 265 लोगों की मेडिकल जांच की गई और दवा दी गई। निर्वाचन कार्यालय द्वारा 12 नई वोट बनाने व सुधारीकरण का कार्य किया गया। जिला खाद्य एवं पूर्ति कार्यालय द्वारा 30 राशन कार्डों में नाम जोड़ने व नाम काटने का कार्य किया गया। समाज कल्याण कार्यालय की तरफ से तीन नई पेंशन बनाई गई और वरिष्ठ नागरिकों के पहचान पत्र बनाए गए। 30 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed