{"_id":"5a07507d4f1c1bd7538bcc1c","slug":"181510428797-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं कक्षा के छात्र मोहित की डेंगू से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं कक्षा के छात्र मोहित की डेंगू से मौत
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना।
डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब डेंगू बुखार से 11वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी। साथ ही आसपास के घरों की जांच कर छिड़काव कराने का आदेश दिया है।
शहर के देवीनगर में रहने वाले 11वीं कक्षा के छात्र मोहित की शुक्रवार को दिल्ली के अग्रसेन अस्पताल में डेंगू के कारण मौत हो गई। मृतक के पिता रमेश कुमार ने बताया कि उसके बेटे को 15 दिन पहले बुखार की शिकायत होने पर शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन के बाद उसकी तबीयत में सुधार हो गया। लेकिन अचानक उसकी दोबारा तबीयत बिगड़ जाने पर उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उल्टियां ज्यादा होने के कारण उसके बेटे की हालत बिगड़ती चली गई। जिस पर उसे रोहतक के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां सारी जांच होने के बाद एमआरआई में डेंगू की पुष्टि की गई।
मृतक छात्र के पिता ने बताया कि उसकी बेटे की तबियत में कोई सुधार न होने पर वह उसे दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में ले गया। जहां उसके बेटे को वेंटिलेटर पर रखा गया। जहां उसकी पचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
देवीनगर के छात्र मोहित की डेंगू से मौत होने की सूचना मिली है। उस क्षेत्र व मृतक के घर के आसपास की जांच कराई जाएगी। साथ ही उस क्षेत्र में छिडकाव व फॉगिंग भी कराई जाएगी।
डॉ. कर्मवीर, एसएमओ, गोहाना।