{"_id":"5a04a6054f1c1b6a678ba9e1","slug":"181510254085-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश व गुजरात में बनेगी कांग्रेस की सरकार: हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश व गुजरात में बनेगी कांग्रेस की सरकार: हुड्डा
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना।
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश व गुजरात में हो रहे विस चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी तथा भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने तीन साल में जल्दबाजी में फैसले लेकर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया। जिससे देश भर में रोजगार के अवसर पूरी तरह से समाप्त हो गए। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार करके आए हैं। वह गुरुवार को वित्त आयोग के सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन सिंह मलिक के निधन पर शोक जताने के लिए पहुंचे।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। गुरुग्राम के रेयान स्कूल की घटना में प्रदेश की पुलिस की असलियत सबके सामने आ गई है। पुलिस ने इस मामले में आनन-फानन में किसी के खिलाफ झूठा मुकदमा बनाकर उसकी जिंदगी बर्बाद करने का रास्ता तैयार कर दिया गया। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों पर साजिश के तहत झूठे मुकदमे बनाकर उन्हें डराने का प्रयास कर रही है। जनता समय आने पर हिसाब चुकता करने में देरी नहीं लगाती। पूर्व सीएम ने कहा कि वे 26 नवंबर को जसिया में होने वाली जाट आरक्षण संघर्ष समिति की रैली में भाग नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक व्यक्ति किसी एक बिरादरी का नहीं होता है, जसिया में होने वाली जातीय रैली है। इस मौके पर विधायक एवं पूर्व विस स्पीकर कुलदीप शर्मा, रोहतक के पूर्व विधायक बीबी बतरा, पूर्व खेल मंत्री सुखबीर कटारिया, पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, विधायक जगबीर मलिक, बरोदा के विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा, कृष्ण सैनी, आजाद सिंह मलिक, भूपेंद्र सिंह मलिक, जगशेर नूरणखेड़ा, रवि इन्दौरा आदि मौजूद रहे।