{"_id":"59e258ac4f1c1b0d698b5c26","slug":"181508006060-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाइवे पर टोल लगाने के विरोध में सड़क पर उतरा इनेलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाइवे पर टोल लगाने के विरोध में सड़क पर उतरा इनेलो
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राई/गन्नौर(सोनीपत)।
भिगान चौक के पास नेशनल हाइवे पर लग रहे टोल टैक्स का कड़ा विरोध शुरू हो गया है। जहां टोल हटाने की मांग को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाइवे के किनारे बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। वहीं दूसरी ओर टोल के विरोध में बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया के उद्योगपति भी खड़े हो गए हैं। उन्होंने सरकार के नाम गन्नौर एसडीएम अजय मलिक को ज्ञापन सौंपकर टोल को यहां से शिफ्ट कराने की मांग की।
इनेलो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भिगान चौक के नजदीक टोल नहीं लगाने की मांग को लेकर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। राई हलकाध्यक्ष रामकिशन तुषीर एवं प्रदेश युवाध्यक्ष सुमित राणा ने धरने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भिगान चौक के नजदीक टोल टैक्स लगाना जिले के लोगों के प्रति कुठाराघात है। सरकार लोगों को बर्बाद करने पर तुली है।
अगर टोल लगता है तो आसपास के किसानों से लेकर छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान होगा। इनेलो इस टोल का उस समय तक विरोध करती रहेगी, जब तक टोल को यहां से हटा नहीं लिया जाता। कहा कि एनएचएआई जीटी रोड पर सड़क का निर्माण पूरा नहीं कर पाया और टोल लगाने की तैयारी कर दी जो पूरी तरह गलत है। इस दौरान अशोक कौशिक, इंद्रजीत, अजीत आंतिल, ओम प्रकाश रसोई, रविंद्र साफियाबाद, प्रदीप आंतिल, कुणाल गहलावत, फूलकंवर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-
उद्योगपतियों ने की टोल शिफ्ट करने की मांग
जीटी रोड पर भिगान चौक के पास लगाए जाने वाले टोल को लेकर शनिवार को बड़ी स्थित औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों ने विरोध जताया। उद्योगपतियों का कहना है कि सरकार पहले उनपर काफी टैक्स थोप चुकी है और अब यहां टोल लग गया तो इससे उनका काम चौपट हो जाएगा। कमर्शियल वाहनों पर ज्यादा टोल वसूल किए जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान होगा। उनका कहना है कि उनका माल बड़े वाहनों के माध्यम से ही दिल्ली की तरफ भेजा व मंगवाया जाता है। उद्योगपतियों ने सरकार से टोल को भिगान चौक से शिफ्ट करके सोनीपत-पानीपत सीमा पर लगाने की मांग की। एसोसिएशन के संरक्षक श्रवण झांब ने कहा कि सरकार ने इस टोल को यहां से नही हटाया तो उद्योगपति सरकार को अपनी फैक्ट्रियों की चाबी सौंपकर यहां से पलायन करने को मजबूर होंगे। बड़ी इंडिस्ट्रयल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान शमशेर शर्मा के नेतृत्व में गन्नौर एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर टोल को यहां से शिफ्ट करवाने की मांग की।