फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर बिफरे रेहड़ी संचालक, जाम लगाने की कोशिश

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर बिफरे रेहड़ी संचालक, जाम लगाने की कोशिश

Sat, 17 Jun 2017 01:05 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर बिफरे रेहड़ी संचालक, जाम लगाने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
शहर को जाम से मुक्त करने के लिए प्रशासन व निगम की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ दुकानदार व रेहड़ी संचालक ही आवाज उठाने लगे हैं। शुक्रवार को मिशन चौक के पास अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची टीम को यहां के दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों के विरोध का सामना करना पड़ा। सामान उठवाने के विरोध में रेहड़ी संचालकों ने कुछ देर के लिए सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
शुक्रवार को निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम के साथ सिटी ट्रैफिक प्रभारी अजय मलिक मिशन चौक के आसपास सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इस दौरान जब कुछ दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों का सड़क पर रखा सामान टीम उठवाने लगी तो दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते दुकानदार व रेहड़ी संचालकों ने सड़क के बीचोंबीच खड़े होकर जाम लगाने की कोशिश की। इस बीच सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों को समझाया। इस दौरान पुलिस व दुकानदारों के बीच बहस भी हुई। हंगामे के कारण करीब 15-20 मिनट तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सिटी ट्रैफिक प्रभारी अजय मलिक ने बताया कि रेहड़ी संचालकों ने कुछ हंगामा किया था। उन्हें समझा दिया गया है कि सड़क पर अतिक्रमण किसी सूरत में सहन नहीं होगा। जाम लगने से सभी को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर बिफरे रेहड़ी संचालक, जाम लगाने की कोशिश
हंगामे के दौरान वाहन चालक रहे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed