फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   प्रमोशन टेस्ट में पहले फेल हो चुके असिस्टेंट प्रोफेसरों ने लिखी राज्यपाल को चिट्ठी

प्रमोशन टेस्ट में पहले फेल हो चुके असिस्टेंट प्रोफेसरों ने लिखी राज्यपाल को चिट्ठी

Sun, 11 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रमोशन टेस्ट में पहले फेल हो चुके असिस्टेंट प्रोफेसरों ने लिखी राज्यपाल को चिट्ठी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी मुरथल छात्रों को शिक्षा देने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर अपने प्रमोशन के टेस्ट में खुद ही फेल हो चुके हैं। उनकी इस शिक्षा प्रणाली की पोल उस समय खुली, जब उन असिस्टेंट प्रोफेसरों ने राज्यपाल के साथ ही सरकार व वीसी के नाम चिट्ठी लिखी। यह चिट्ठी अब दोबारा प्रमोशन के लिए इंटरव्यू होने के बाद बंद हुए लिफाफे नहीं खोलने का आरोप लगाते हुए लिखी गई थी। जिसके बाद उनका रिकार्ड निकलवाया गया तो उनके पुराने टेस्ट की कहानी सामने आ गई। हालांकि वीसी जल्द ही होने वाली ईसी की अगली मीटिंग में लिफाफे खुलवाकर इंटरव्यू पास करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसरों के प्रमोशन पर मुहर लगाने की बात कह रहे हैं।
प्रमोशन के लिए 100 में 50 नंबर लाना अनिवार्य
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी में समय-समय पर असिस्टेंट प्रोफेसरों के प्रमोशन के लिए कमेटी गठित करके टेस्ट किया जाता है, जिसमें उनका इंटरव्यू लेने के साथ ही शिक्षा के स्तर को देखा जाता है। प्रमोशन के लिए यूजीसी व यूनिवर्सिटी के नियम बने हुए हैं और उन नियमों के आधार पर प्रमोशन किया जाता है। इनमें रिसर्च में भागीदारी के आधार पर 50 नंबर, शिक्षा के क्षेत्र में जानकारी के आधार पर 30 नंबर तो इंटरव्यू के 20 नंबर निर्धारित होते हैं। इस तरह 100 नंबर का पूरा टेस्ट होता है, जिसमें से 50 नंबर लाने वाले को प्रमोशन के लायक समझा जाता है और उसकी स्वीकृति दी जाती है।
विज्ञापन

दोबारा टेस्ट के बाद प्रमोशन लिफाफे में बंद
यूनिवर्सिटी में तीन साल पहले असिस्टेंट प्रोफेसर के प्रमोशन के लिए यह पूरी प्रक्रिया की गई, जिसमें ऐसे कई असिस्टेंट प्रोफेसर थे जो प्रमोशन का टेस्ट पास नहीं कर सके थे। हालात यहां तक थे कि टेस्ट पास करने के लिए जरूरी 50 नंबर के आसपास तक भी वे नहीं पहुंच सके। यह सब कुछ उस समय खुलकर सामने आया, जब उन असिस्टेंट प्रोफेसरों के एक महीने पहले ही प्रमोशन के लिए दोबारा टेस्ट हुए और उनका प्रमोशन लिफाफे में बंद कर दिया गया। उन लिफाफों को अचानक की गई ईसी की मीटिंग में नहीं खोला गया था। प्रमोशन नहीं करने के आरोप लगाते हुए उन्होंने राज्यपाल, सरकार, वीसी व रजिस्ट्रार के नाम पत्र लिख दिया गया। उसके बाद ही वीसी प्रो. टंकेश्वर कुमार ने उनका रिकार्ड निकलवाया और उसमें पता चला कि वह पहले फेल हो चुके हैं। यह खुलासा होने से ऐसे असिस्टेंट प्रोफेसरों की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मेरे पास एक पत्र आया है जो राज्यपाल के नाम है। उसे मैंने रख लिया है और उसका जवाब भी दे दिया गया है। उस पत्र को भेजने वालों में ऐसे भी असिस्टेंट प्रोफेसर हैं जो पहले टेस्ट में फेल हो चुके हैं। उस पत्र में यह नहीं लिखा गया कि वह पहले फेल हो चुके थे। हालांकि अगली ईसी की मीटिंग में प्रमोशन के लिफाफे खोले जाएंगे और जिनके प्रमोशन होने होंगे, उन पर मुहर लगा दी जाएगी।
-प्रो. टंकेश्वर कुमार, वीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed