फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   18 mm rain causes waterlogging on roads

Sonipat News: 18 एमएम बारिश से सड़कों पर जलभराव

Thu, 05 Sep 2024 05:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Sep 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
18 mm rain causes waterlogging on roads
सोनीपत। जिला में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार देर रात बारिश के बाद बुधवार दोपहर काे भी बूंदाबांदी का दौर रहा। सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनने से लोगाें को परेशानी झेलनी पड़ी। शहर में मंगलवार शाम को शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। शहर की कच्चे क्वार्टर मार्केट रोड, बस अड्डा, मुरथल रोड, ओल्ड डीसी रोड, सेक्टर 14-15, मामा भांजा चौक, गीता भवन चौक सहित अन्य मार्गों पर जलभराव हो गया। जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह धूप खिली, लेकिन कुछ देर के बाद फिर आसमान में बादल छा गए। दोपहर करीब एक बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो रुक-रुक कर शाम तक जारी रही। मौसम में आए परिवर्तन से लोगों को गर्मी व उमस से थोड़ी राहत मिली। जिले में औसतन 18 एमएम बारिश दर्ज की गई। बुधवार को जिले का अधिकतम 29.9 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले जिले का अधिकतम 34.1 और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही। मौसम विशेषज्ञ ने सप्ताह के अंत तक गरज के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed