{"_id":"667071e1c1c5973a150e9a32","slug":"17th-installment-will-be-released-today-under-samman-nidhi-sonipat-news-c-197-1-snp1004-119798-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सम्मान निधि के तहत आज जारी होगी 17वीं किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सम्मान निधि के तहत आज जारी होगी 17वीं किस्त
Mon, 17 Jun 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मंगलवार को केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए 17वीं किस्त जारी की जाएगी।
जिला कृषि विभाग ने पोर्टल पर 76,600 किसानों का स्लॉट ओपन किया है। उक्त किसानों के खातों में ही किस्त पहुंच पाएंगी। कृषि विभाग ने शेष किसानों से भी आह्वान किया है कि वह अपनी ई-केवाईसी जरूर करवाएं।
कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि खरीफ सीजन की शुरूआत के बाद 17वीं किस्त मंगलवार को जारी होगी। विभाग की ओर से मंगलवार को पंचायत भवन में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों सहित जिलाभर के करीब 500 किसान शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। वहीं जिला में योजना से 1 लाख 1 हजार 84 किसान जुड़े हैं। इनमें करीब 15 हजार किसानों की ई-केवाईसी, तीन हजार का भूमि सत्यापन अधूरा है। करीब तीन हजार किसानों का मृत्यु उपरांत योजना से नाम हटा दिया है। इस कार्य के लिए कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित व ब्लाॅक स्तर पर टीमों का गठन किया गया है।