फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   रोडवेज कर्मियों ने सीएम के पुतले फूंके, 55 स्कूली व प्राइवेट बसें चली,

रोडवेज कर्मियों ने सीएम के पुतले फूंके, 55 स्कूली व प्राइवेट बसें चली,

Sat, 20 Oct 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मियों ने सीएम के पुतले फूंके, 55 स्कूली व प्राइवेट बसें चली,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। सरकार की ओर से प्राइवेट बसों को परमिट दिए जाने के विरोध में रोडवेज कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सोनीपत डिपो के वर्कशाप के कर्मी समेत रोडवेज की भारतीय मजदूर संघ के चालक व परिचालक भी हड़ताल में शामिल हुए, जिससे हड़ताली कर्मियों की संख्या 800 पहुंच गई। कर्मियों ने सोनीपत व गोहाना बस स्टैंड के बाहर सीएम मनोहर लाल खट्टर के पुतले फूंके। हड़ताल के चलते विभाग की ओर से 55 स्कूली व प्राइवेट बस चलाई गई, जिनमें 80 होमगार्डों ने टिकट काटे। हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी ने तीन दिन की हड़ताल बढ़ा दी, जिससे यात्रियों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई। वहीं सोनीपत बस के सभी कर्मी हड़ताल पर जाने के कारण रोडवेज जीएम खुद भी अपना कार्यालय छोड़ गए, जिनको मजबूरी में मुरथल बैठना पड़ा।
सोनीपत में हड़ताली कर्मियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और अब वर्कशाप में कार्यरत कर्मियों के साथ ही रोडवेज के भारतीय मजदूर संघ के चालक व परिचालक भी हड़ताल में शामिल हो गए। जिससे यह संख्या 505 से बढ़कर लगभग 800 तक पहुंच गई। इस कारण सोनीपत बस अड्डे पर एक भी कर्मचारी नहीं बचा है और इस हालात को देखते हुए जीएम रोडवेज जोगेंद्र रावल को खुद भी अपने कार्यालय को छोड़कर जाना पड़ा। जीएम शुक्रवार को दिनभर अपना कार्यालय छोड़कर मुरथल में ट्रेनिंग सेंटर में बैठे रहे और वहां से स्कूली व प्राइवेट बसों का संचालन कराया गया। वहीं कर्मचारियों की चार दिन से जारी हड़ताल के कारण रोडवेज को करीब 50 लाख रुपये का चूना लग चुका है। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से 55 प्राइवेट व स्कूली बसें चलाई गई तो 31 सहकारी समिति की बसों को विभिन्न मार्गों पर दौड़ाया गया। जिनमें 80 होमगार्ड को परिचालक के तौर पर नियुक्त कर टिकट कटवाई गई। इसको लेकर रोडवेज अधिकारियों ने वीरवार रात को मुरथल ट्रेनिंग स्कूल में होमगार्डों को टिकट काटने की ट्रेनिंग दी गई थी। वहीं गोहाना बस स्टैंड से 26 बसें भी चलाई गई।
विज्ञापन

कांग्रेस, इनेलो व बसपा नेताओं ने दिया धरने को समर्थन
सोनीपत में कर्मचारियों के धरने पर कांग्रेस नेता रवि परुथी, देवेंद्र कादियान, डा. सतबीर निर्माण, इनेलो नेता पदम सिंह दहिया, सुरेंद्र पंवार, सुरेंद्र छिक्कारा पहुंचे। रवि परुथी ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह ठेकेदारी प्रथा की जगह पक्के कर्मचारी भर्ती करें व रोडवेज की बसें खरीदे। अगर भाजपा सरकार ऐसा नहीं करती है, तो कांग्रेस सत्ता में आते ही इस नीति को बदलेगी और जायज सभी मांगें पूरी की जाएंगी। इनेलो नेता सुरेंद्र पंवार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को भयभीत कर रही है, ताकि वह हड़ताल से उठ जाए और उनकी मांगें लंबित रह जाए, लेकिन इनेलो हर मोर्चे पर कर्मचारियों के साथ खड़ी है। विधायक जगबीर सिंह मलिक व श्रीकृष्ण हुड्डा ने कहा कि सरकार सभी विभागों को निजीकरण की ओर धकेलना चाहती है, जो गलत है। इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. केसी बांगड़, युवा के प्रदेश महासचिव विकास नरवाल ने कहा कि अगर कर्मियों की मांगों को लेकर उन्हें मार्ग पर उतरना पड़ा तो वह पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे में भर्ती को उमड़ी भीड़, दोपहर तक आवेदन नहीं होने पर लौटे
सोनीपत बस अड्डे पर अधिकारियों की बड़ी लापरवाही भी सामने आई। जहां सरकार ने आउट सोर्स पर चालक व परिचालक की भर्ती के लिए आवेदन मांगे है, वहीं आवेदन करने के लिए शुक्रवार को बस अड्डे पर 300 से ज्यादा युवा पहुंचे। लेकिन बस अड्डे पर कोई आवेदन जमा करने वाला ही नहीं मिला और वहां खिड़की पर ताला लटका हुआ था। जीएम जोगेंद्र रावल खुद भी मुरथल में पहुंच गए थे और उनकी ओर से आवेदन का पूरा मामला रोजगार विभाग पर छोड़ दिया गया। वहां आवेदन नहीं होने पर दोपहर बाद अधिकतर युवा वापस लौट गए। वहां दोपहर बाद रोजगार विभाग के कर्मी पहुंचे और आवेदन लेने शुरू किए। इस कारण ही 6 परिचालक तो 27 चालक के लिए आवेदन हो सके।
चालक पर काला तेल फेंकने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
बहालगढ़ में बड़ौत बस लेकर जा रहे रोडवेज चालक मंजीत पर काला तेल फेंकने के मामले में बहालगढ़ चौकी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कर्मचारी अमित, सज्जनपाल व इको वैन चालक शिवकुमार व प्रवीन शामिल है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने कहा कि जल्द ही पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रात में होमगार्डों को दी ट्रेनिंग, सुबह बसों में टिकट काटने के लिए चढ़ाया
रोडवेज अधिकारियों की ओर से वीरवार रात करीब 80 होमगार्डों को टिकट काटने के लिए ट्रेनिंग दी गई। जिनमें 80 होमगार्ड को परिचालक के तौर पर नियुक्त कर शुक्रवार सुबह यात्रियों की टिकट कटवए गए। इसके लिए विभाग की ओर से 55 स्कूली व अन्य प्राइवेट बसों का प्रबंध किया हुआ था। उसके बाद भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वर्जन
कर्मियों की हड़ताल के दौरान व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को जिलेभर में प्राइवेट, सहकारी समिति सहित रोडवेज की बसें दौड़ाई गई। जिससे यात्रियों की काफी परेशानी दूर हो गई है। जोगिंद्र सिंह रावल, महाप्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed