{"_id":"5b5a1f704f1c1b572f8b6ae2","slug":"171532632944-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में सफाई करते बच्चों का वीडियो बनाकर ग्रामीण ने फेसबुक पर किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में सफाई करते बच्चों का वीडियो बनाकर ग्रामीण ने फेसबुक पर किया वायरल
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में सफाई करते बच्चों का वीडियो बनाकर ग्रामीण ने फेसबुक पर किया वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोदा में शिक्षकों द्वारा बच्चों से कराई जा रही सफाई का वीडियो ग्रामीण ने अपने मोबाइल में बनाया और उसे फेसबुक पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी स्कूल लोगों के लिए निशाना बन गए हैं और लोग वीडियो को देखने के बाद अनेक तरह के कॉमेंट भी कर रहे हैं।
गांव बरोदा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों ने बच्चों को ग्राउंड में उगी घास, झाड़ियां व कमरों के सामने पड़ी मिट्टी उठाने के लिए काम पर लगा दिया। एक ग्रामीण ने इस नजारे को देखा और उसने अपना मोबाइल वीडियो मोड पर करके इस सारे मामले को वीडियो बना ली। ग्रामीण वीडियो में बच्चों से कहता नजर आ रहा है कि वह यहां पर पढ़ने आते है या काम करने, ग्रामीण को वीडियो बनता देखकर पास खड़े शिक्षकों ने बच्चों को कक्षाओं में भेज दिया। ग्रामीण ने वीडियो को अपनी फेसबुक पर वायरल कर दिया।
---
अगर इस तरह का मामला सरकारी स्कूल बरोदा में हुआ है तो वह मामले की जांच करेंगे। शिक्षा विभाग ऐसे कार्य बच्चों से कराने के निर्देश नहीं देता है। संबंधित शिक्षक को इस बारे में तलब करेंगे।
विज्ञापन
- जिले सिंह शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी।