फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   शिक्षक के बेटे का भारत को वल्र्ड चैंपियन बनाने का सपना

शिक्षक के बेटे का भारत को वल्र्ड चैंपियन बनाने का सपना

Mon, 04 Dec 2017 09:21 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक के बेटे का भारत को वल्र्ड चैंपियन बनाने का सपना
शिक्षक के बेटे का भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने का सपना
विज्ञापन

- वर्ल्ड कप अंडर 19 के लिए टीम इंडिया में चुने गए हिमांशु राणा के पिता है शिक्षक
- हिमांशु लगातार कर रहा बेहतर प्रदर्शन, एशिया कप के लिए टीम का कप्तान भी रहा
- रणजी में हरियाणा की सीनियर टीम से खेलकर दो शतक व तीन अर्द्धशतक भी बनाए
फोटो 19: अपने परिवार के साथ बाएं खड़े क्रिकेटर हिमांशु राणा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले से अभी तक कुश्ती, कबड्डी व हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलते थे, लेकिन अब खेलों की इस लिस्ट में एक नाम ओर जुड़ गया है। यहां से क्रिकेट में हिमांशु राणा अंडर-19 भारतीय टीम में शामिल होकर विश्व कप में अपनी चमक बिखेरेगा। इस समय हिमांशु जिस फार्म में चल रहा है, उसका यही सपना है कि वर्ल्ड कप में भारत वर्ल्ड चैंपियन बने। हिमांशु भले ही भारतीय टीम के लिए अंडर-19 में खेलता हो, लेकिन वह हरियाणा की सीनियर रणजी टीम में खेलता है और पिछले सीजन में उसने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो शतक व तीन अर्द्धशतक भी जमाए थे। हिमांशु के अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुने जाने पर परिवार काफी खुश है और बेटे से हर किसी को उम्मीद है कि वह वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करेगा।
सोनीपत के सेक्टर 12 में रहने वाले हिमांशु राणा को बचपन से क्रिकेट का शौक था और वह क्रिकेट देखने के साथ ही खेलता रहता था। हिमांशु के पिता जयकंवार राणा सरकारी शिक्षक है और वह हमेशा हिमांशु को प्रोत्साहित करते रहे। उन्होंने हिमांशु पर कभी अपनी इच्छा नहीं थोपी और इसका ही नतीजा है कि हिमांशु आज क्रिकेट में उनका नाम रोशन कर रहा है। हिमांशु पिछले महीने हुए एशिया कप में अंडर-19 टीम के कप्तान भी रह चुके है और इससे ही पता चलता है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को हिमांशु के खेल पर कितना विश्वास है। हिमांशु के लगातार बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए ही उसका चयन अंडर-19 वल्र्ड कप के लिए टीम में किया गया है। हिमांशु का वर्ल्ड कप के लिए टीम में चयन होने पर पिता जयकंवार राणा व परिवार के अन्य लोग काफी खुश है। हिमांशु के पिता जयकंवार कहते है कि वह अपने बेटे को एक दिन भारत की सीनियर टीम में खेलते हुए देखना चाहते है। जिसके लिए हिमांशु लगातार मेहनत कर रहा है और उसकी मेहनत का नतीजा है कि अधिकतर मैच में वह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करता है। वहीं हिमांशु भी वर्ल्ड कप को लेकर काफी पसीना बहा रहा है और वह अपनी प्रैक्टिस व खेल में कोई कमी नहीं रहने देना चाहता है। क्योंकि हिमांशु के लिए यह अपनी प्रतिभा दिखाकर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने का अच्छा मौका है। इस मौके को हिमांशु गंवाना नहीं चाहता है और इस कारण ही उसका पूरा ध्यान केवल अपने खेल पर लगा हुआ है।
विज्ञापन


रणजी में हिमांशु ने लगाए थे दो शतक व तीन अर्द्धशतक
हिमांशु भले ही भारत की अंडर-19 टीम में खेल रहा हो, लेकिन वह हरियाणा के लिए सीनियर टीम में खेलता है। उसने रणजी के पिछले सीजन में हरियाणा के लिए बेहतरीन प्रदर्शन भी किया था। उसने रणजी में दो शतक व तीन अर्द्धशतक जमाए थे और उसने 705 रन बनाए थे। वहीं पिछले साल हुए अंडर-19 एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन करके हिमांशु मैन ऑफ द सीरीज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed