{"_id":"5a2303b34f1c1b76678bf161","slug":"171512244147-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया में पैसिफिक स्कूल गेम्स में भाग लेगा साई का वासुदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्ट्रेलिया में पैसिफिक स्कूल गेम्स में भाग लेगा साई का वासुदेव
Updated Sun, 03 Dec 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई) चौहान जोशी में अभ्यास करने वाले वासुदेव का चयन दसवें पैसिफिक स्कूल गेम्स के लिए हुआ है। साउथ आस्ट्रेलिया में होने वाली प्रतियोगिता में खेलने के लिए वासुदेव आस्ट्रेलिया रवाना हो गया है। उसकी उपलब्धि पर साई के क्षेत्रीय निदेशक संजय सारस्वत ने बधाई दी है।
साई हॉकी प्रशिक्षक पीयूष दुबे ने बताया कि वासुदेव फॉरवर्ड में खेलता है और कई वर्षों से साई में अभ्यास कर रहा है। वासुदेव का चयन साउथ ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में 3 से 10 दिसंबर तक आयोजित हो रहे पैसिफिक स्कूल गेम्स के लिए हुआ है। इससे पहले भी वह स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में अपनी टीम को कई बार स्वर्ण तथा रजत पदक दिला चुका है। वासुदेव को उसकी उपलब्धि पर साई के क्षेत्रीय निदेशक संजय सारस्वत, एसटीसी इंचार्ज सतीश राणा, वरुण बेलवाल ने बधाई दी है। साथ ही प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया है।