फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हर बूथ को ग्रेड देगी भाजपा, कमजोर बूथ को बनाया जाएगा मजबूत

हर बूथ को ग्रेड देगी भाजपा, कमजोर बूथ को बनाया जाएगा मजबूत

Mon, 16 Oct 2017 01:34 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
हर बूथ को ग्रेड देगी भाजपा, कमजोर बूथ को बनाया जाएगा मजबूत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। भाजपा ने मिशन 2019 के तहत हर बूथ को मजबूत करने के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके लिए सबसे पहले बूथ को ग्रेडेशन प्रणाली के तहत मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार व संगठन के बीच सामंजस्य बैठाकर काम कराया जाएगा और हर बूथ को सशक्त करने के लिए दोनों मिलकर काम करेंगे। जिन बूथों पर भाजपा को पिछले चुनाव में कम वोट मिले थे, उनपर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। वहीं भाजपा अपने सदस्यों का सत्यापन करने के लिए भी अभियान चलाएगा और इसमें मिस्ड कॉल के सहारे सदस्य बनने वालों पर ज्यादा फोकस रहेगा। इन सभी योजनाओं के बारे में प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग में सभी पदाधिकारियों को बताया गया और हर किसी को अपने जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा गया।
सोनीपत में रविवार से भाजपा संगठन कार्यसमिति की दो दिवसीय मीटिंग शुरू हुई। जिसमें पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों के साथ मीटिंग की गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष कविता चौधरी, संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, संजय भाटिया, संदीप जोशी, एडवोकेट वेदपाल, प्रदेश मीडिया प्रमुख राजीव जैन ने दीप प्रज्ज्वलन करके मीटिंग की शुरू की गई। इसके बाद प्रांतीय जिला व मंडल स्तर पर आयोजित कार्यकारिणी बैठकों का पूरा विवरण अनुमोदन के लिए रखा गया।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बूथ जीतने के लिए मूल मंत्र दिया है, जिसपर अब योजनाबद्ध तरीके से काम करने का खाका तैयार किया जा रहा है। हर विधानसभा व लोकसभा के अनुसार बूथों की ग्रेडेशन प्रणाली पर जोर देने की योजना है, जिसमें हर बूथ को ए, बी, सी ग्रेड में बांटा जाएगा। जहां भाजपा को सबसे ज्यादा वोट मिली है, उस बूथ को ए ग्रेड दिया जाएगा और जिस बूथ पर कम वोट रहे है उसे सी ग्रेड दिया जाएगा। ऐसे में सी ग्रेड के बूथों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है और उनपर ही भाजपा का सबसे ज्यादा फोकस रहेगा। इसके लिए सरकार व संगठन के बीच सामंजस्य स्थापित करते हुए सभी को अपना समय देना होगा और अधिक से अधिक गतिविधियां संचालित करते हुए बूथ जीतने की ओर बढ़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जिले के पदाधिकारियों के नियमित प्रवास के फार्मूले पर भी अब काम किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने 27 अक्टूबर को डॉ. मंगलसेन जयंती व 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी और हरियाणा प्रदेश के स्वर्ण जयंती वर्ष के समापन अवसर पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम करने की बात कही। इसके लिए प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, जिससे बूथ स्तर पर कार्र्यक्रम का संचालन सही तरीके से हो सके। उन्होंने 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के लिए भी प्रभारी नियुक्त करने के निर्देश दिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसे सुनवाया जा सके। वहीं बैठक में मिस्ड कॉल के सहारे सदस्यता लेने वाले सदस्यों का सत्यापन करने के लिए भी कहा गया।
केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने और इसके प्रभावी प्रचार-प्रसार की व्यवस्था करने की बात भी कही गई। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी के हरियाणा प्रवास की प्रगति रिपोर्ट भी रखी गई।

सीएम के साथ मंत्रियों का आज लगेगा जमावड़ा
भाजपा संगठन प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग में जहां पहले प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की मीटिंग हुई। अब दूसरे दिन सोमवार को सोनीपत में प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत केंद्र व प्रदेश के मंत्री शामिल होंगे। यहां कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग होगी तो पदाधिकारियों के साथ बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पर विचार विर्मश होगा। इस मीटिंग में हर किसी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिससे भाजपा संगठन को ज्यादा मजबूत बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed