फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हुड्डा चलाते थे भ्रष्टाचार की योजनाएं, हमने भ्रष्टाचार की जड़ को उखाड़ा: बराला

हुड्डा चलाते थे भ्रष्टाचार की योजनाएं, हमने भ्रष्टाचार की जड़ को उखाड़ा: बराला

Mon, 16 Oct 2017 01:23 AM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
हुड्डा चलाते थे भ्रष्टाचार की योजनाएं, हमने भ्रष्टाचार की जड़ को उखाड़ा: बराला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और भाजपा की सरकार में सबसे बड़ा अंतर यह है कि हुड्डा हमेशा भ्रष्टाचार बढ़ाने के लिए योजनाएं चलाते थे और हमने उस भ्रष्टाचार की जड़ को उखाड़कर विकास कराया है। कहा कि हुड्डा के हर विकास कार्य में भ्रष्टाचार होता था और उसे खत्म कराने के लिए ही जनता ने पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनवाई। इसका परिणाम भी दिखाई दे रहा है और प्रदेश से भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म हो गया है। वहीं कांग्रेस व इनेलो के भाजपा पर शासन चलाने को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार और राज किसी की बपौती नहीं है। पहले लोगों ने इसे सत्ता का सुख भोगने का माध्यम माना था और भाजपा ने इसे जनसेवा का माध्यम बनाया है।
प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला रविवार को प्रदेश संगठन कार्यसमिति की मीटिंग से पहले पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार अच्छा काम कर रही है और वह विपक्षियों से सहन नहीं हो रहा है। इसलिए वह सरकार के काम पर सवाल उठाते हैं, जबकि वह लोग सत्ता से दूर रहकर आराम से नहीं सो पाते हैं। उनके अंदर सत्ता की तड़प है जो उनको बौखलाने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि हमेशा पुरानी सरकार के काम को नई सरकार बंद कराती थी, लेकिन भाजपा सरकार उन काम को पूरा कराने के साथ ही नए काम भी करा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने गुजरात व हिमाचल प्रदेश चुनाव में हरियाणा की भूमिका पर कहा कि हरियाणा के पदाधिकारी निश्चित तौर पर दोनों जगह जाएंगे और भाजपा की जीत का अंतर बढ़ाने का काम करेंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला के मंत्रियों के भ्रष्टाचार की सीडी होने के बयान पर भी सुभाष बराला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पास ऐसी कोई सीडी नहीं है, बल्कि वह केवल हवाबाजी कर रहे हैं। इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव जैन, मीडिया संपर्क प्रमुख सूरजपाल अम्मू, मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलक लगाकर हुआ स्वागत
इस बैठक के पहले दिन आदित्य गार्डन में पहुंचे प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी एवं जिलाध्यक्षों का तिलक लगाकर भाजपा महिला मोर्चे की पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उसके बाद दोपहर 3 बजे पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हुआ। वहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, मार्केटिंग बोर्ड की चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख राजीव जैन समेत आने वाले सभी पदाधिकारियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता लोहचब, जिलाध्यक्ष निर्मला खत्री, किरणबाला, सोनिया अग्रवाल, ममता, कुसुम दहिया, सुनीता देवी आदि ने तिलक की परंपरा को निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed