{"_id":"5b4a530e4f1c1b4b748b4c37","slug":"161531597582-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर सीएम के मीडिया सलाहकार ने तुरंत की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर सीएम के मीडिया सलाहकार ने तुरंत की कार्रवाई
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचशील कॉलोनी में बिक रही अवैध शराब
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पंचशील कॉलोनी में लोगों की समस्या सुनने पहुंचे सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन के सामने जब महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री की शिकायत की तो उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाकर कार्रवाई करवाई। इस दौरान क्षेत्र से अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस आरोपी को साथ लेकर चली गई। राजीव जैन ने महिलाओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन पंचशील कॉलोनी में गए थे। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोग अवैध शराब की बिक्री करते हैं। कुछ लोग शराब ठेकेदारों से मिलीभगत कर अपने घरों और छोटे-छोटे ठिकाने के माध्यम से अवैध तरीके से शराब की सप्लाई कर रहे हैं। इस पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी रमेश कुमार को पुलिस बल सहित मौके पर बुलवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं के बताए दो स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए 24 बोतल देशी शराब, 14 अध्धे, 32 पव्वे अवैध शराब पकड़ी तथा इन्हें रखने के एवज में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान डा.ओमप्रकाश आत्रेय, हुकम सिंह जोगी, चरण सिंह जोगी, सतबीर सिंहमार, धर्मबीर, संजीव वलेचा, कृष्ण कबीरपुर, पूर्व पार्षद संजय चौधरी, सुनीता लोहचब, सुनील, सुरजीत दहिया, बिमलेश, विकास तिवारी, कलीराम मौजूद रहे।
---
दो गली और पार्क के निर्माण को मंजूरी
मीडिया सलाहकार राजीव जैन पंचशील कालोनी में जनसमस्या सुनते हुए दो गलियों व रोहतक रोड फ्लाईओवर के नीचे पार्क बनवाने की मांग को मान लिया। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को इनके निर्माण का निर्देश दिया।