{"_id":"5a0c9fa44f1c1b72548bd5ae","slug":"161510776740-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क फोरलेन बनाने का रास्ता साफ, वन विभाग से 369 पेड़ काटने की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क फोरलेन बनाने का रास्ता साफ, वन विभाग से 369 पेड़ काटने की मंजूरी
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना(सोनीपत)।
पानीपत रोड बाइपास से सोनीपत मोड़ तक फोरलेन करने का रास्ता साफ हो गया है। फोरलेन बनाने में बाधा बन रहे 369 पेड़ों को काटने की मंजूरी मिल गई है। जिसके बदले पीडब्ल्यूडी को वन विभाग के खाते में 53 लाख रुपये जमा कराने होंगे। जल्द ही पीडब्ल्यूडी पानीपत रोड बाइपास से सोनीपत मोड़ तक लगभग दो किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे 71ए को फोरलेन बनाने का काम शुरू करेगा।
फोरलेन बनाने की योजना को शुरू करने में एक साल से ज्यादा का समय लग गया है। पीडब्ल्यूडी द्वारा मंजूरी मिलने के बाद इस सड़क को चौड़ा करने के लिए पेड़ों को काटना जरूरी था। जिसके लिए वन विभाग से मंजूरी ली जानी थी। नेशनल हाईवे को फोरलेन करने को सरकार द्वारा पहले ही 12.5 करोड़ रुपये की राशि भी मंजूर की जा चुकी है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग उनकी परियोजना को आगे बढ़ाने में रोड़ा बना हुआ था। अब इस समस्या का समाधान हो चुका है।
फोरलेन से बदलेगी शहर की तस्वीर
पानीपत रोड को बाईपास तक फोरलेन बनाने के बाद शहर की तस्वीर ही बदल जाएगी। फोरलेन बनाने के बाद सड़क हादसों में भी कमी आएगी। सड़क चौड़ी होने से आवागमन में दिक्कत नहीं होगी तथा लोगों द्वारा किया गया अवैध कब्जा भी हट जाएगा। सड़क चौड़ी होने से गंदगी स्वत: समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
पानीपत रोड बाइपास से सोनीपत मोड़ तक फोरलेन किया जाना है। सड़क के किनारे खड़े पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग से मंजूरी मिल गई है। 369 पेड़ काटने के बदले विभाग द्वारा वन विभाग को 53 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। जिससे वन विभाग पेड़ कटवाएगा।
भूपेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।