{"_id":"5a0750784f1c1b97678bad7d","slug":"161510428792-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार के बल पर नकाबपोश युवकों ने नंदीशाला से भगाए गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार के बल पर नकाबपोश युवकों ने नंदीशाला से भगाए गोवंश
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा।
शहर के मटिंडू मार्ग स्थित अस्थायी नंदीशाला में देर रात घुसे नकाबपोश युवकों ने हथियार के बल पर वहां से गोवंश को बाहर भगा दिया। जिसके चलते गोवंश फिर से गलियों में घूमते दिखे। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है।
खरखौदा में मटिंडू मार्ग के दो स्थानों पर अस्थायी रूप से नंदीशाला चलाई जा रही है। जिसके तहत खरखौदा से गोवंश को पकडक़र यहां पर रखा गया है। शुक्रवार की रात को तीन नकाबपोश हथियारबंद युवकों ने नंदीशाला में घुसकर वहां काम कर रहे युवकों को काबू कर लिया। उन्होंने उनसे चाबी छीन ली और सभी गोवंश को वहां से भगा दिया। कर्मचारियों ने मामले की शिकायत नगरपालिका सचिव को दी है। उनका कहना है कि करीब 12 बजे तीन युवक आए और चारा डालने की बात कही। उनके मना करने पर उन्होंने पिस्तौल दिखाकर उन्हें काबू कर लिया और गेट खुलवा दिया। जिसके बाद गोवंश को नंदीशाला से भगा दिया। नगरपालिका सचिव राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि मामले को लेकर लिखित शिकायत मिली है। जिसे कार्रवाई के लिए पुलिस के पास भेजा गया है।