{"_id":"59973cdf4f1c1be66c8b4c47","slug":"161503083743-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने प्रधानमंत्री बीमा योजना के माध्यम से किसानों को लूटा: चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने प्रधानमंत्री बीमा योजना के माध्यम से किसानों को लूटा: चौटाला
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने प्रधानमंत्री बीमा योजना के जरिए किसानों को लूटा: चौटाला
गन्नौर। विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता एवं इनेलो विधायक अभय चैटाला ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत किसानों को लूटने का काम किया। देश के किसानों के खातों से 17 हजार करोड़ रुपये एकत्रित कर केंद्र और प्रदेश सरकार ने इन पैसों को किसानों पर खर्च करने की बजाय अड़ानी और अंबानी जैसे बड़े कारोबारियों के खातों में जमा करवा दिए। अभय चौटाला शुक्रवार को सनपेड़ा और खुबडू गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। चौटाला ने कहा कि हरियाणा को एसवाईएल का पानी न मिलने की बड़ी वजह कांग्रेस है। हरियाणा-पंजाब के बंटवारे के बाद कांग्रेस सरकार ने नहर का पानी बराबर बांटने की बजाय उसे राजनीति की भेंट चढ़ा दिया। जिस वजह से आज तक प्रदेश वासियों को अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का वजूद समाप्ति की ओर है। कांग्रेस प्रदेश में पांच गुटों में बंटी हुई है। लोगों का विश्वास कांग्रेस से उठ चुका है। उन्होंने कहा कि एसवाईएल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 7 सितंबर का समय दिया है यदि फैसला हरियाणा के हक में नहीं आया तो इनेलो 25 सितंबर को भिवानी में होने वाले देवीलाल के सम्मान दिवस पर आंदोलन की घोषणा करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिवस पर भिवानी पहुंचने का न्यौता दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक, केसी बांगड़, जिलाध्यक्ष पद्म दहिया, निर्मल चैधरी, सुरेश त्यागी, अनुपम रापडिय़ा, सियानंद त्यागी, सुनील ढाका, बिजेंद्र शेखपुरा, सुधीर धनखड़, कुलबीर सरोहा, कुणाल गहलावत, संदीप ठरू, भानाराम, सुमित राणा, प्रोमिला मलिक, बबली, कांता, अंजू आंतिल आदि मौजूद रहे।